January 2022 - Monthly Current in Question Answer Format - One Liner in Hindi

January Month 2022 Current Affairs in Question Answer Format - One Liner in Hindi


╔═══════════════════╗
📚दैनिक समसामयिकी | 01-01-2022📚
╚═══════════════════╝

प्रश्न 1. उत्तर प्रदेश ने किस रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर "वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन" रखने की घोषणा की है ?
उत्तर - झांसी रेलवे स्टेशन

प्रश्न 2. केंद्र सरकार ने किस राज्य को AFSPA अधिनियम के तहत 6 और महीनों के लिए "अशांत क्षेत्र" घोषित किया है ?
उत्तर - नागालैंड

प्रश्न 3. सरकार के द्वारा जारी ARIIA 2021 पुरस्कार सूची में किस संस्थान ने पहला स्थान हासिल किया है ?
उत्तर - आईआईटी मद्रास

प्रश्न 4. किस राज्य ने 100% आबादी को कोविड की पहली डोज़ लगाने का लक्ष्य हासिल किया है ?
उत्तर - तेलंगाना

प्रश्न 5. "ही-मैन" कलाकार और खिलौना डिज़ाइनर के लिए मशहूर व्यक्ति का नाम बताइए जिनका निधन हो गया है ?
उत्तर - मार्क टेलर

प्रश्न 6. IAS प्रवीण कुमार को किस संस्थान के महानिदेशक और सीईओ के रूप में नामित किया है ?
उत्तर - भारतीय कॉरपोरेट मामलों के संस्थान

प्रश्न 7. किसके जनक के नाम से मशहूर "ईओ विल्सन" का निधन हुआ है ?
उत्तर - जैव विविधता

प्रश्न 8. ब्रिक्स नव विकास बैंक ने किस देश को नए सदस्य के रूप में शामिल किया है ?
उत्तर - मिस्त्र

प्रश्न 9. किस देश के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल्लाही फरमाजो ने प्रधानमंत्री मोहम्मद हुसैन रोबल को पद से निलंबित कर दिया है ?
उत्तर - सोमालिया

प्रश्न 10. निरस्त्रीकरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में भारत के नए स्थायी प्रतिनिधि के रूप में किसे नियुक्त किया है ?
उत्तर - अनुपम रे‌‌

  ╭───────────────────╮
⚡️डेली करेंट अफेयर्स : 02 जनवरी 2022⚡️
  ╰───────────────────╯

1. साउथ अफ्रीका के किस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से सन्यास लेने की घोषणा की है?
उत्तर : क्विंटन डिकॉक

2. बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलम्पिक की दो अलग-अलग स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय कौन बन गए हैं?
उत्तर : अल्पाइन स्कीयर आरिफ मोहम्मद खान

3. वर्ष 2021 के लिए किसे हिंदी व अंग्रेजी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया है?
उत्तर : नमिता गोखले (अंग्रेजी भाषा में), दया प्रकाश सिन्हा (हिन्दी भाषा में)।

4. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने वर्ल्डवन की किस कंपनी में 96 फीसदी से अधिक हिस्से के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है?
उत्तर : जिंदल पॉवर

5. किन तीन भारतवंशियों को कनाडा ने शीर्ष नागरिक पुरस्कार “ऑर्डर ऑफ कनाडा” से सम्मानित किया है?
उत्तर : डॉ. वैकुंठम अय्यर लक्ष्मणन, नवजीत सिंह ढिल्लों और डॉ. प्रदीप मर्चेंट।

6. साल 2021 में विश्व में सबसे अधिक बार डाउनलोड किया जाने वाला ऐप कौन-सा बन गया है?
उत्तर : टिक-टॉक ऐप (656 मिलियन)

7. ब्रिक्स नव विकास बैंक ने किस देश को अपने नए सदस्य के रूप में शामिल किया है?
उत्तर : मिस्त्र

8. कोलकाता के नए पुलिस आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : विनीत कुमार गोयल

9. मैक्सिको में भारत के नए राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : पंकज शर्मा

10. तमिलनाडु राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर कितने प्रतिशत करने का निर्णय लिया है?
उत्तर : 31 प्रतिशत

11. भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की किस समिति की अध्यक्षता सौंपी गयी है?
उत्तर : आतंक विरोधी समिति

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये है?
उत्तर : 22,775 केस (406 मौतें)

13. आज के दिन (01 जनवरी) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : नए साल का दिन, विश्व शांति दिवस और अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक डोमेन दिवस।

╔═══════════════════╗
📚दैनिक समसामयिकी | 03-01-2022📚
╚══════════════════

प्रश्न 01. हाल ही में बारबाडोस में भारत के नए उच्चायुक्त कौन नियुक्त हुए है।
उत्तरः एस. बालचंद्रन

प्रश्न 02. बिहार के नए मुख्य सचिव कौन बने है।
उत्तरः आमिर सुबहानी

प्रश्न 03. हाल ही में आंठवी बार अंडर 19 क्रिकेट एशिया कप 2021 का खिताब किस टीम ने जीता है?
उत्तरः भारत

प्रश्न 04. हाल ही में विजय हजारे ट्राफी 2021 का खिताब किस राज्य ने जीता है।
उत्तरः हिमाचल प्रदेश

प्रश्न 05. भारतीय तट रक्षक का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तरः वीरेंद्र सिंह पठानिया

प्रश्न 06. हाल ही में किस भारतीय कंपनी ने ब्रिटेन की बैट्री बनाने वाली कंपनी फैराडियन के अधिग्रहण किया है।
उत्तरः  रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड

प्रश्न 07. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न विश्वविद्यालय की आधारशिला कहां रखी है।
उत्तरः मेरठ

प्रश्न 08. संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सम्मेलन के लिए भारत के स्थायी प्रतिनिधि कौन नियुक्त हुए है।
उत्तरः अनुपम रे

प्रश्न 09. हाल ही में मिसेज इंडिया गैलेक्सी 2021 का खिताब किसने जीता है।
उत्तरः निकिता सोकत

प्रश्न 10. हाल ही में दुनिया की सबसे लम्बी मेट्रो लाइन किस देश ने शुरू की है।
उत्तरः चीन

प्रश्न 11. हाल ही में सार्वजनिक शौचालय की  स्थिति सुधारने के ले "Right to Pee" अभियान कहां शुरू किया गया है।
उत्तरः नागपुर (महाराष्ट्र)

प्रश्न 12. हाल ही में उत्तर प्रदेश के नए  मुख्य सचिव कौन बने है।
उत्तरः दुर्गाशंकर मिश्रा

   ╭───────────────────╮
  ⚡️डेली करेंट अफेयर्स:10 जनवरी 2022⚡️
   ╰───────────────────╯

1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया यह कहां स्थित है?
उत्तर : कोलकाता (पश्चिम बंगाल)

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के 10वें गुरु गोविन्दसिंह के चारों बेटों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल 26 दिसंबर को किस दिन के रूप में मनाये जाने की घोषणा की है?
उत्तर : वीर बाल दिवस

3. आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को किसका उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
उत्तर : एआईआईबी (AIIB)

4. दुनिया की नम्बर एक टेनिस खिलाड़ी एशले बार्टी ने तीन साल में दूसरी बार किस ख़िताब को जीत लिया है?
उत्तर : एडिलेड इंटरनेशनल टूर्नामेंट

5. अडानी समूह ने नवीन ऊर्जा कारोबार के लिए किस कंपनी की स्थापना की है?
उत्तर : अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड

6. पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ओपेक (Opec) का नया महासचिव किसे बनाया गया है?
उत्तर : हैथम अल घिस

7. केंद्र सरकार की ओर से कृषि लागत और मूल्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे दोबारा से नियुक्त किये गए हैं?
उत्तर : विजय पॉल शर्मा

8. किस देश ने 18 साल से छोटी लड़की के विवाह पर कानून बनाकर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की है?
उत्तर : फिलीपींस

9. किस तेलगू फ़िल्म अभिनेता का 56 वर्ष की उम्र में लिवर की बीमारी के चलते निधन हो गया है?
उत्तर : रमेश बाबू

10. स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने किस ट्रॉफी को जीतकर अपने करियर का 89वां ख़िताब जीत लिया है?
उत्तर : समर सेट वन टूर्नामेंट (मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया)

11. टीवी शो फुल हाउस से प्रसिद्धि प्राप्त करने वाले किस अभिनेता एवं कॉमेडियन का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : बॉब सागेट

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये है?
उत्तर : 1,79,723 केस (146 मौतें)

13. आज के दिन (10 जनवरी) को पूरे विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : विश्व हिन्दी दिवस

  ╔═══════════════════╗
 📚 दैनिक समसामयिकी | 11-01-2022 📚
  ╚═══════════════════╝

प्रश्न 1. भारत सरकार ने इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया के अंतरिम अध्यक्ष नवरंग सैनी का कार्यकाल कितने महीने के लिए बढ़ा दिया है ?
उत्तर - 3 महीनों

प्रश्न 2. किस कंपनी ने प्रीमियम लक्जरी होटल मैंडरिन ओरिएंटल न्यूयॉर्क में 73.37 प्रतिशत की हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की है ?
उत्तर - रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड

प्रश्न 3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में वर्ष 2022 से कब प्रति वर्ष “वीर बाल दिवस” मनाये जाने की घोषणा की है ?
उत्तर - 26 दिसम्बर

प्रश्न 4. किस मंत्रालय ने हाल ही में पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम के दूसरे चरण के लिए टीसीएस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं ?
उत्तर - विदेश मंत्रालय

प्रश्न 5. लीजेंड्स लीग क्रिकेट ने हाल ही में किस महिला क्रिकेटर को ऑल वूमेन मैच आधिकारिक टीम का एंबेसडर नामित किया है ?
उत्तर - झूलन गोस्वामी

प्रश्न 6. किस मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सतीश अडिगा को आईसीएमआर ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना है ?
उत्तर - कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज

प्रश्न 7. आरबीआई के किस पूर्व गवर्नर को बीज़िंग में स्थित बहुदेशीय वित्त संस्थान एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है ?
उत्तर - उर्जित पटेल

प्रश्न 8. हाल ही में कौन से वे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की घोषणा की गयी है ?
उत्तर - 79वें

प्रश्न 9. कितने गांव को उत्तर प्रदेश सरकार ने राजस्व गांव घोषित किया है ?
उत्तर - 04

प्रश्न 10. किस देश ने डेल्टाक्रोन नामक कोरोना वायरस का एक नया वेरिएंट का पता लगाया है ?
उत्तर - साइप्रस

  ╭───────────────────╮
 ⚡️डेली करेंट अफेयर्स:12 जनवरी 2022⚡️
  ╰───────────────────╯

1. आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए अगले दो वर्ष के लिए किस कंपनी ने करार किया है?
उत्तर : टाटा ग्रुप

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर किस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे?
उत्तर : 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव

3. इंग्लैंड के पूर्वी मिडलैंड्स में जुरासिक काल का 18 करोड़ साल पुराना समुद्री ड्रैगन का जीवाश्म मिला है उसका नाम क्या है?
उत्तर : इच्थियोसॉर

4. देश के पहले स्टेल्थ गाइडेड डेस्ट्रॉयर यानी (INS) आईएनएस विशाखापत्तनम से किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है?
उत्तर : ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल

5. किस उड़िया साहित्यकार का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : मंगलु चरण विश्वाल

6. दक्षिण अफ्रीका के किस खिलाड़ी ने खेल के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है?
उत्तर : क्रिस मॉरिस

7. यूनेस्को ने भारतीय धरोहरों का विवरण किस भाषा में छापने की सहमति दे दी है?
उत्तर : हिन्दी भाषा

8. यूरोपीय संसद के अध्यक्ष का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : डेविड सासोली

9. आज के दिन (12 जनवरी) को पूरे भारत में किस दिन के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयन्ती)

10. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत में अमेरिकी राजदूत के लिए किसे मनोनीत किया है?
उत्तर : एरिक गार्सेटी

11. कौन नीदरलैंड देश के चौथी बार प्रधानमंत्री बन गए है उनका नाम क्या हैं?
उत्तर : मार्क रट

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये है?
उत्तर : 1,94,720 केस (442 मौतें)

13. आज के दिन (12 जनवरी) को पूरे विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : राष्ट्रीय मार्जिपन दिवस, राष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस, राष्ट्रीय करी चिकन दिवस और नेशनल किस ए जिंजर डे।
╔═══════════════════╗
📚दैनिक समसामयिकी | 01-01-2022📚
╚═══════════════════╝

📘प्रश्न 1. हाल ही में आई वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2021 तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों मे ंकितनी राशि जमा हो चुकी है।
उत्तरः 1.5 लाख करोड़ रूपये के पार

📘प्रश्न 2. हाल ही में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किसे चुना है।
उत्तरः सतीश अडिगा

📘प्रश्न 3. हाल ही में राजनाथ सिंह ने किस विश्वविद्यालय में कल्पना चावला अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया है।
उत्तरः चंडीगढ़ विश्वविद्यालय

📘प्रश्न 4. हाल ही में विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप 2021 नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने जीती है, वे किस देश से संबंधित हैं।
उत्तरः उज्बेकिस्तान से

📘प्रश्न 5. हाल ही में बच्चों के खिलाफ अपराध का मुकाबला करने के लिए स्कोच पुरस्कार किसने जीता है।
उत्तरः फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ने

📘प्रश्न 6. हाल ही में राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस कब मनाया गया है।
उत्तरः 11 जनवरी को

📘प्रश्न 7. हाल ही में ऑस्कर और ग्रैमी अवार्ड विजेता मर्लिन बर्गमैन का निधन हो गया है, वे किस क्षेत्र से संबंधित हैं।
उत्तरः गीतकार हैं।

📘प्रश्न 8. हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2022 में बेस्ट फिल्म का अवार्ड किस फिल्म को मिला है।
उत्तरः द पॉवर ऑफ द डॉग

📘प्रश्न 9. हाल ही में 2022 का मेलबर्न समर सेट टेनिस टूर्नामेंट किसने जीता है।
उत्तरः राफेल नडाल ने

📘प्रश्न 10. हाल ही में 2022 का एडिलेड इंटरनेशनल 1 टेनिस टूर्नामेंट किसने जीता है।
उत्तरः गेल मोनफिल्स ने

  ╔═══════════════════╗
 📚 दैनिक समसामयिकी |13-01-2022 📚
  ╚═══════════════════╝

प्रश्न 1. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने हाल ही में किसे अपना नया मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है ?
उत्तर - पियरे-ओलिवियर गौरींचस

प्रश्न 2. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के द्वारा जारी 2022 की पहली तिमाही के लिए शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में जापान के साथ किस देश के पासपोर्ट पहले स्थान पर रहा है ?
उत्तर - सिंगापुर

प्रश्न 3. गूगल और किस बैंक ने हाल ही में बैंक की ग्राहक अनुभव रणनीति को बढ़ावा देने के लिए समझौता किया है ?
उत्तर - आरबीएल बैंक

प्रश्न 4. वर्ष 2021 के लिए “समय पर प्रदर्शन” के लिए चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा को वैश्विक सूची में कौन से स्थान पर रहा है ?
उत्तर - 8वें स्थान

प्रश्न 5. किस क्रिकेट टीम के खिलाड़ी क्रिस मॉरिस ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है ?
उत्तर - दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

प्रश्न 6. किस फेम अभिनेत्री को हाल ही में 12वें भारत रत्न डॉ. अंबेडकर पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है ?
उत्तर - हर्षाली मल्होत्रा

प्रश्न 7. कौन-सा शहर दिसंबर 2021 में अपनी पहली नाव के लॉन्च के बाद जल मेट्रो परियोजना का देश का पहला शहर बन गया है ?
उत्तर - कोच्चि (केरल)

प्रश्न 8. किस बैंक ने हाल ही में फिनटेक के लिए एक अलग आंतरिक विभाग की स्थापना की है ?
उत्तर - भारतीय स्टेट बैंक

प्रश्न 9. हाल ही में अदानी पॉवर के सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर - शेर सिंह ख्यालिया

प्रश्न 10. RenewBuy द्वारा किसे अपनी कंपनी का नया सीईओ नियुक्त किया गया है ?
उत्तर - राजकुमार राव

  ╭───────────────────╮
⚡️डेली करेंट अफेयर्स:13 जनवरी 2022⚡️
  ╰───────────────────╯

1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नए चीफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : डॉ. एस. सोमनाथ

2. टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को असम सरकार ने किस पद पर नियुक्त किया है?
उत्तर : डीएसपी

3. विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के वृद्धि दर का अनुमान कितने प्रतिशत लगाया है?
उत्तर : 8.3 प्रतिशत

4. बीडब्ल्यूएफ जूनियर रैंकिंग के अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में दुनिया की नम्बर एक खिलाड़ी बन गयीं हैं, ऐसा करने वाली पहली भारतीय कौन बन गयी हैं?
उत्तर : तस्नीम मीर

5. पासपोर्ट स्वतंत्रता को लेकर हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 में किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : जापान एवं सिंगापुर

6. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने किसे नए अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त किया है?
उत्तर : पियरे-ओलिवियर गौरींचस

7. भारतीय स्पिनर वाशिंगटन सुन्दर के कोरोना पॉजिटिव होने के चलते उनकी जगह किसे दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ खेली जाने वाली वनडे टीम में शामिल किया गया है?
उत्तर : जयंत यादव

8. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बजरंगी भाईजान फेम हर्षाली मल्होत्रा को किस अवार्ड से सम्मानित किया है?
उत्तर : भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर पुरस्कार 2022

9. कज़ाकिस्तान के राष्ट्रपति ने किसे देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है?
उत्तर : अलीखान स्माइलोव

10. भारतीय रेलवे ने यात्रियों के खोये हुए सामान को ट्रैक करने के लिए किस मिशन को लॉन्च किया है?
उत्तर : मिशन अमानत

11. प्रधानमंत्री की पंजाब में हुई सुरक्षा चूक के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पैनल का गठन करके उसका अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है?
उत्तर : इंदु मल्होत्रा

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये है?
उत्तर : 2,47,417 केस (380 मौतें)

13. आज के दिन (13 जनवरी) को पूरे विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : राष्ट्रीय स्टिकर दिवस, राष्ट्रीय रबड़ डकी दिवस, राष्ट्रीय पीच मेल्बा दिवस, कोरियाई अमेरिकी दिवस और लोहड़ी पर्व (उत्तर भारत)।

  ╔═══════════════════╗
 📚 दैनिक समसामयिकी |14-01-2022 📚
  ╚═══════════════════╝

प्रश्न 1. किस रेलवे क्षेत्र के रेलवे सुरक्षा बल ने हाल ही में रेल यात्रियों के खोए हुए सामान को ट्रैक करने के लिए “मिशन अमानत” एक नई पहल शुरू की है ?
उत्तर - पश्चिमी रेलवे क्षेत्र

प्रश्न 2. हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किस शहर में भारत का पहला हेली-हब स्थापित करने की घोषणा की है ?
उत्तर - गुरुग्राम (गुड़गाँव)

प्रश्न 3. नॉर्थ ईस्ट फ़ेस्टिवल का कौन-सा संस्करण हाल ही में गुवाहाटी, असम में संपन्न हुआ है ?
उत्तर - 9वां संस्करण

प्रश्न 4. केंद्र सरकार ने हाल ही में कितने वर्ष के लिए एस. सोमनाथ को इसरो का अगला प्रमुख नियुक्त किया है ?
उत्तर - 5 वर्ष

प्रश्न 5. किस राज्य ने हाल ही में “जगन्ना स्मार्ट टाउनशिप वेबसाइट” लॉन्च की है ?
उत्तर - आंध्र प्रदेश

प्रश्न 6. डीआरडीओ ने हाल ही में किस मिसाइल के समुद्र-से-समुद्र संस्करण का परीक्षण किया है ?
उत्तर - ब्रह्मोस

प्रश्न 7. किस राज्य सरकार ने हाल ही में राज्य सिविल सेवा परीक्षा में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा बढ़ा दी है ?
उत्तर - ओड़िशा सरकार

प्रश्न 8. किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने हाल ही में गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए क्रायोजेनिक इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है ?
उत्तर - इसरो (भारत)

प्रश्न 9. न्यूजीलैंड के किस क्रिकेट खिलाड़ी को दिसंबर के लिए “आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है ?
उत्तर - एजाज पटेल

प्रश्न 10. संसद ने सर्वसम्मति से अलीखान स्माइलोव को हाल ही में किस देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने की मंजूरी दे दी गयी है ?
उत्तर - कज़ाकिस्तान

  ╭───────────────────╮
 ⚡️डेली करेंट अफेयर्स:14 जनवरी 2022⚡️
  ╰───────────────────╯

1. सर्वे ऑफ़ इंडिया के महासर्वेक्षक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : वरिष्ठ आईएफएस सुनील कुमार

2. युनिवर्सल पीस फेडरेशन इंडिया चेप्टर की ओर से किसे एम्बेस्डर फॉर पीस सम्मान से नवाजा गया है?
उत्तर : जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर।

3. मलयालम के किस प्रसिद्ध कवि का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : एस रमेशन

4. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?
उत्तर : 6.5 प्रतिशत

5. अभिनेता राजकुमार राव को किस कंपनी ने अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?
उत्तर : रिन्यूबाय (RenewBuy)

6. भारत की किस निजी बैंक को ग्लोबल प्राइवेट बैंकिंग अवार्ड्स 2021 में भारत की सर्वश्रेष्ठ निजी बैंक के रूप में चुना गया है?
उत्तर : एचडीएफसी बैंक

7. एसबीआई की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य ने किस नाम से अपनी आत्मकथा का विमोचन किया है?
उत्तर : इंडोमीटेबल: ए वर्किंग वुमन नोट्स ऑन लाइफ, वर्क एंड लीडरशिप।

8. भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा तैयार किस रिपोर्ट को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जारी किया है?
उत्तर : भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021

9. दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज कौन बन गए हैं?
उत्तर : ऋषभ पंत

10. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : 83वें स्थान

11. पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भारतीय संसद की सदस्य मीनाक्षी लेखी ने किस अभियान को शुरू करने की घोषणा की है?
उत्तर : नार्थ ईस्ट ऑन व्हील अभियान

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये है?
उत्तर : 2,64,202 केस (315 मौतें)

13. आज के दिन (14 जनवरी) को पूरे विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : मकर संक्रांति पर्व, पोंगल (दक्षिण भारत), माघ बिहू (असम, कल श्रेष्ठ) और विश्व तर्क दिवस।

  ╭───────────────────╮
⚡️डेली करेंट अफेयर्स :15 जनवरी 2022⚡️
  ╰───────────────────╯

1. फ़ोर्ब्स की सर्वाधिक कमाई करने वाली शीर्ष 10 महिला खिलाड़ियों में वर्ष 2021 में किसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका (424 करोड़ रूपए)।

2. किस देश ने भारत के साथ ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने का 2780 करोड़ रूपए का करार किया है?
उत्तर : फिलीपीन

3. किस वरिष्ठ पत्रकार का हृदयघात की वजह से 61 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : कमाल खान (एनडीटीवी)

4. भारतीय रेलवे ने तत्काल प्रभाव से गार्ड के पदनाम को बदलकर क्या करने की घोषणा की है?
उत्तर : ट्रेन पैसेंजर

5. खेल मंत्रालय ने भारोत्तोलन के पहले हाई परफॉर्मेंस का निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : अविनाश पांडु (मॉरीशस)

6. अमेरिकी टकसाल ने पहली बार अमेरिकी सिक्के पर एक अश्वेत महिला को जगह दी है उनका नाम क्या है?
उत्तर : माया एंजेलो

7. आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने किसे अपना नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया है?
उत्तर : भरत अरुण

8. जैकब्स क्रीक ब्रांड ने किस महिला भारतीय खिलाड़ी को अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?
उत्तर : मिताली राज

9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को आयोजित होने वाले शिखर सम्मेलन के पहले दिन को क्या सम्बोधित करेंगे?
उत्तर : दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन

10. आज के दिन को भारतीय सेना दिवस का कौन-सा वां दिवस मनाया जा रहा है?
उत्तर : 74वां सेना दिवस

11. भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गयी टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में किस टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज 2-1 से जीत ली है?
उत्तर : दक्षिण अफ्रीका

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये है?
उत्तर : 2,68,833 केस (402 मौतें)

13. आज के दिन (15 जनवरी) को पूरे विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय सेल्फी दिवस

  ╔═══════════════════╗
📚 दैनिक समसामयिकी | 15-01-2022 📚
  ╚═══════════════════╝

प्रश्न 1. भारत की सबसे उम्रदराज मादा स्लॉथ भालू का किस राज्य में स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और चिड़ियाघर में निधन हो गया है ?
उत्तर - मध्य प्रदेश

प्रश्न 2. ऑनलाइन बीमा प्लेटफॉर्म RenewBuy ने हाल ही में किस एक्टर को 360-डिग्री उपभोक्ता विज्ञापन अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है ?
उत्तर - राजकुमार राव

प्रश्न 3. इत्तिरा डेविस को हाल ही में किस फाइनेंस कंपनी का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है ?
उत्तर - उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

प्रश्न 4. किस मीडिया कंपनी के मशहूर पत्रकार कमाल खान का हाल ही में निधन हो गया है ?
उत्तर - एनडीटीवी

प्रश्न 5. किस आयोग ने हाल ही में खादी हस्तनिर्मित कागज की चप्पल लॉन्च की है ?
उत्तर - खादी और ग्रामोद्योग आयोग

प्रश्न 6. हाल ही में कौन अमेरिकी सिक्के पर दिखाई देने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं है ?
उत्तर - माया एंजेलो

प्रश्न 7. किस विशिष्ट संस्था ने हाल ही में “Global Economic Prospects” रिपोर्ट जारी की है ?
उत्तर - विश्व बैंक

प्रश्न 8. अडानी समूह और हाल ही में किस देश की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता पोस्को ने भारत में व्यापार के अवसरों का पता लगाने के लिए एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन समझौता किया है ?
उत्तर - दक्षिण कोरिया

प्रश्न 9. आंध्र प्रदेश राज्य ने हाल ही में किस वेबसाइट को लॉन्च किया है ?
उत्तर - जगन्ना स्मार्ट टाउनशिप वेबसाइट

प्रश्न 10. वह राज्य जहाँ पहला खिलौना निर्माण कोपल टॉय क्लस्टर बनाये जाने की घोषणा की गई है ?
उत्तर - कर्नाटक
╔═══════════════════╗
📚दैनिक समसामयिकी |18-01-2022📚
╚═══════════════════╝

1. हाल ही में किस राज्य में जल्लीकट्टू का आयोजन किया गया है ?
Ans. तमिलनाडु

2. हाल ही में नितिन गडकरी ने 8 सीटर व्हीकल के लिए कम से कम कितने एयर बैग अनिवार्य कर दिए हैं? 
Ans. 6

3. हाल ही में Mrs वर्ल्ड 2022 का खिताब किसने जीता है? 
Ans. सायलीन फोर्ड

4. हाल ही में सिडनी टेनिस क्लासिक टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता है? 
Ans. असलान करत्सेव

5. हाल ही में किस राज्य के आर्ट्स एंड क्राफ्ट विलेज संगठन ने अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट अवार्ड जीता है ?
Ans. केरल

6. हाल ही में किसने अपनी आत्मकथा इंडीमीटेबल लॉन्च की है ?
Ans. अरुंधति भट्टाचार्य

7. हाल ही में ऊंटों के लिए दुनिया का पहला होटल किस देश में बनाया गया है?
Ans. सऊदी अरब

8.20वें ढाका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कौन सी संस्था कर रही है? 
Ans. रेनबो फिल्म सोसाइटी

9. हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा खादी राष्ट्रीय ध्वज कहां ha
╔═══════════════════╗
📚दैनिक समसामयिकी | 19-01-2022📚
╚═══════════════════╝
📘प्रश्न1. हाल ही में शांति देवी का निधन हो गया है, वे कौन थी।
उत्तरः सामाजिक कार्यकर्ता

📘प्रश्न2. हाल ही में 19 जनवरी 2022 को किसने अपना 17वां स्थापना दिवस मनाया है।
उत्तरः ऱाष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (National Disaster Response Force - NDRF)

📘प्रश्न3. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव में स्वर्ण पदक किसने जीता है।
उत्तरः सुमित भाले ने

📘प्रश्न4. हाल ही में मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब किसने जीता है।
उत्तरः शायलिन फोर्ड ने

📘प्रश्न5. हाल ही में इब्राहिम बाउबकर कीता का निधन हो गया है, वे किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे।
उत्तरः माली

📘प्रश्न6. हाल ही में भारत सरकार ने कोविड टीकाकरण के 1 वर्ष पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी किया है, इस टिकट में एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता को कोविड-19 वैक्सीन के साथ एक वरिष्ठ नागरिक को किस वैक्सीन की छवि के साथ टीका लगाते दिखाया गया है।
उत्तरः कोवैक्सिन 

📘प्रश्न7.  हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मेड इन अफ्रीका उपग्रह को लांच किया है, उपग्रह का नाम क्या है।
उत्तरः MDASat ( Maritime Domain Awareness Satellite)

📘प्रश्न8. हाल ही में अमेरिका सिक्के पर दिखाई देने वाली पहली अश्वेत महिला कौन बनी हैं।
उत्तरः माया एंजेलो

📘प्रश्न 9. हाल ही में 9वीं महिला राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप 2022 का आयोजन कहां किया जा रहा है।
उत्तरः हिमाचल प्रदेश में

📘प्रश्न 10. हाल ही में सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल पुरस्कार 2021 में सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी किसे चुना गया है।
उत्तरः रॉबर्ट लेवानडॉस्की (पोलेंड)

📘प्रश्न 11. हाल ही में सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल पुरस्कार 2021 में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी किसे चुना गया है।
उत्तरः एलेक्सिया पुटेलस को

एक टिप्पणी भेजें

Thank you to give your precious time to read my blog.

और नया पुराने