21 March 2022 Current Affairs in Hindi
Q1. मणिपुर के मुख्यमंत्री (Chief Minister) कौन बने है?
Ans:- एन. बीरेन सिंह
(👉एन. बीरेन सिंह को फिर से मणिपुर के के रूप में चुना गया है।
👉मणिपुर की राजधानी इम्फाल
👉मणिपुर के मुखमंत्री N. बिरेन सिंह (BJP पार्टी)
👉मणिपुर के गवर्नर ला गणेशन
👉मणिपुर के मुख्यन्यायधीश पी वेंकट संजय कुमार)
-------------------------------------------------------------------
Q2. विश्व खुशहाली सूचकांक 2022 के अनुसार खुशहाल देशों की सूची में भारत कौन-से स्थान पर रहा है?
Ans:- 136वें
(👉विश्व खुशहाली सूचकांक 2022 में भारत ने 136वां स्थान हासिल किया है विश्व खुशहाली सूचकांक के 10वें संस्करण के अनुसार, इस साल के इंडेक्स में कुल 146 देशों को स्थान दिया गया है।
👉विश्व खुशहाली सूचकांक में GDP लेवल, जीवन प्रत्याशा, जीवन •विकल्प चुनने की आजादी, उदारता और भ्रष्टाचार की धारणा जैसे कारकों पर रैंक दी जाती है।
👉संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक सूचकांक में फिनलैंड पांचवें साल भी दुनिया का सबसे खुशहाल देश चुना गया है, वहीं अफगानिस्तान सबसे नाखुश देश माना गया है, इस सूचकांक में पाकिस्तान को 121 वें पायदान पर रखा गया है।
👉शीर्ष तीन देशों के नाम
1) फिनलैंड
2) डेनमार्क
3) आइसलैंड)
-------------------------------------------------------------------
Q3. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)' के नए MD & CEO कौन बने है?
Ans:- राजेश गोपीनाथन
(👉टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनियों में से एक है
👉TCS- स्थापना 1968 हुआ था।
👉मुख्यालय मुंबई (महाराष्ट्र)
-------------------------------------------------------------------
Q4. अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस 2022 कब मनाया गया है?
Ans:- 20 मार्च
(👉20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
👉यह दिवस लोगों के जीवन में खुशी के महत्व को चिह्नित करने के लिए दुनिया में भर में हर साल मनाया जाता है।)
-------------------------------------------------------------------
Q5. क्रिकेट एशिया कप 2022 खेल का आयोजन कहाँ होगा?
Ans:- श्रीलंका
(👉एशिया कप टूर्नामेंट की मेजबानी हर दो साल बाद की जाती है, इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।
👉एशिया कप में छह टीमें हिस्सा लेने वाली हैं जिनमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और एक क्वालिफायर विजेता शामिल हैं।
👉 ये क्वालिफायर मैच युएई, कुवैत, सिंगापुर और हांगकांग के बीच खेले जाएंगे।)
-------------------------------------------------------------------
Q6. फसल विविधीकरण सूचकांक शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन-सा बना है?
Ans:- तेलंगाना
(👉तेलंगाना फसल विविधीकरण सूचकांक शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
👉फसल विविधीकरण सूचकांक के अनुसार तेलंगाना राज्य में 77 किस्मों की फसलों को उगाता जाता है, जिसमें से विविधीकरण के लिए केवल 10 को ही चुना जाता है, सूचकांक तेलंगाना राज्य के भविष्य में फसल विविधीकरण के लिए आधार के रूप में काम करेगा।)
-------------------------------------------------------------------
Q7. फ्लिपकार्ट हेल्थ+ (Flipkart Health+) के नए CEO कौन बने है?
Ans:- प्रशांत झावेरी
(👉फ्लिपकार्ट हेल्ब+ (Flipkart Health+) फ्लिपकार्ट कंपनी का ही भाग है, जो यूजर्स को ऑनलाइन मेडिकल कंसल्टेशन और डायग्नोस्टिक्स की सर्विस घर बैठे प्रदान करती हैं।
👉फ्लिपकार्ट भारत की ई कॉमर्स कंपनी है।
👉पेरेंट कंपनी वालमार्ट है
👉स्थापना 2007
👉मुख्यालय बेंगलुरू (कर्नाटक)
-------------------------------------------------------------------
Q8. भारतीय तटरक्षक ने पांचवें अपतटीय गश्ती जहाज सक्षम' को तटरक्षक बेड़े में शामिल किया गया है इस जहाज का निर्माण किसने किया है?
Ans:- गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL)
(👉यह अपतटीय गश्ती जहाज अत्याधुनिक नेविगेशन और संचार उपकरण, सेंसर और मशीनरी से सुसज्जित है, यह 105 वर्ग मीटर (344 फीट 6 इंच) लंबा और इसका वजन लगभग 2400 टन है, इस जहाज को तटरक्षक बल के कोच्चि बेड़े में शामिल किया गया है।
👉यह गश्ती जहाज विशेष आर्थिक क्षेत्रों की निगरानी और तटरक्षक चार्टर में निहित अन्य कर्तव्यों के लिए बड़े पैमाने पर तैनात किया गया है।)
-------------------------------------------------------------------
Q9. 19 मार्च 2022 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने अपना कौन-सा स्थापना दिवस मनाया है?
Ans:- 83वां
(👉केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अपना 83वां स्थापना दिवस 19 मार्च को मनाया है, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाग लिया है।
👉CRPF भारत का सबसे बड़ा केन्द्रीय पुलिस बल है, यह केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है, पहली बार CRPF का गठन वर्ष 1939 में किया गया था।
👉CRPF:- Central Reserve Police Force
👉स्थापना 27 जुलाई 1939
👉मुख्ययालय नई दिल्ली
👉महानिदेशक कुलदीप सिंह
👉महानिरीक्षक पी. एस. रानीपसे
👉मोटो- सेवा और निष्ठा)
-------------------------------------------------------------------
Q10. विश्व गौरैया दिवस 2022 कब मनाया गया है?
Ans:- 20 मार्च
(👉20 मार्च को हर साल विश्व गौरया दिवस के रूप में मनाया जाता है, यह दिवस दुनिया में गौरया पक्षी के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।)