22 March 2022 Current Affairs in Hindi
Q1. तुर्कमेनिस्तान के नए राष्ट्रपति (President) कौन बने है?
Ans:- सर्दार बर्दिमुहमदोव
(👉सर्दार बर्दिमुहमदोव गुरबांगुली बरदीमुहामेदोव का स्थान लेंगे।
👉तुर्कमेनिस्तान एशिया महाद्वीप में स्थित है।
👉तुर्कमेनिस्तान की राजधानी - अश्गाबात
👉तुर्कमेनिस्तान की Currency
👉तुर्कमेनिस्तान मनत तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति सर्दार बर्दिमुहमदोव)
-------------------------------------------------------------------
Q2. फॉर्मूला वन बहरीन ग्रांड प्रिक्स 2022 का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता है?
Ans:- चार्ल्स लेक्लर
(👉चार्ल्स लेक्लर ने बहरीन इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित फॉर्मूला वन ‘बहरीन ग्रांड प्रिक्स 2022' का खिताब जीत लिया है, कार्लोस सैंज जूनियर (फेरारी - स्पेन) इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे है।
👉जबकि लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज- ब्रिटेन) इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहे है, यह 2022 की पहली फॉर्मूला वन रेस थी।)
-------------------------------------------------------------------
Q3. एशियन क्रिकेट परिषद (Asian Cricket Council- ACC) के अध्यक्ष कौन बने है?
Ans:- जय शाह
[👉एशियन क्रिकेट परिषद (ACC)' एक क्रिकेट संगठन है जिसे 1983 में एशिया में क्रिकेट के खेल को बढ़ावा देने और विकसित करने के लिए।
👉स्थापित किया गया था और वर्तमान में इसमें 24 सदस्य संघ शामिल हैं।
👉एशियाई क्रिकेट परिषद- स्थापना 19 सितंबर 1983
👉मुख्यालय कोलंबो (श्रीलंका)]
-------------------------------------------------------------------
Q4. नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2022 कब मनाया गया है?
Ans:- 21 मार्च
(👉हर साल 21 मार्च को नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
👉इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को नस्लीय भेदभाव के नकारात्मक परिणामों के बारे में जागरूक करना है।)
-------------------------------------------------------------------
Q5. ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 में पुरूष एकल का खिताब किसने जीता है?
Ans:- विक्टर एक्सेलसन
(👉ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने भारत के लक्ष्य सेन को 21-10, 21-15 से हराकर खिताब जीत लिया है।
👉अन्य खिताब विजेताओं के नाम
👉पुरुष एकल खिताब- डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन
👉महिला एकल खिताब जापान की यामागुची अकाने
👉पुरुष युगल खिताब- इंडोनेशिया के मुहम्मद शोहिबुल फिकरी और बागस मौलाना)
-------------------------------------------------------------------
Q6. किस देश के शोधकर्ताओं ने अंतरिक्ष में उपग्रह को नष्ट करने के लिए 'रिलेटिविस्टिक क्लाइस्ट्रॉन एम्पलीफायर नामक लेजर हथियार विकसित किया है?
Ans:- चीन
(👉चीन के शोधकर्ताओं ने एक माइक्रोवेव मशीन विकसित की है, जो अंतरिक्ष में उपग्रहों को जाम या नष्ट कर सकती है।
👉यह उपकरण केए-बैंड में पांच मेगावाट का तरंग पैदा कर सकती है।
👉यह तकनीक नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जाने वाले विद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम का एक हिस्सा है।
👉चीन एशिया महाद्वीप में स्थित है।
👉चीन की राजधानी बीजिंग।)
-------------------------------------------------------------------
Q7. नाटो (NATO) के सदस्य देशों का सैन्य अभ्यास कोल्ड रिस्पांस 2022 का आयोजन कहाँ शुरू हुआ है?
Ans:- नॉवें
(👉कोल्ड रिस्पांस सैन्य अभ्यास में 27 देशों के लगभग 30,000 सैनिक वर्ष 2022 के संस्करण में भाग ले रहे हैं, यह 1980 के दशक के बाद से नॉवें में किया जा रहा सबसे बड़ा 'कोल्ड रिस्पांस अभ्यास' है।
👉उद्देश्य कोल्ड रिस्पांस सैन्य अभ्यास नाटो सहयोगियों और भागीदारों के लिए हर दूसरे वर्ष नॉवें में आयोजित किया जाता है, कोल्ड रिस्पांस एक लंबे समय से नियोजित और रक्षात्मक अभ्यास है जहां नॉर्वे और उसके सहयोगी नॉर्वे को बाहरी खतरों से बचाने के लिए अभ्यास करते हैं।
NATO:- North Atlantic Treaty Organization
👉स्थापना 4 अप्रैल 1949
👉मुख्यालय ब्रसेल्स)
-------------------------------------------------------------------
Q8. राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) कार्यक्रम के माध्यम से पेपरलेस मोड में विधानसभा सत्र आयोजित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन-सा बना है?
Ans:- नागालैंड
(👉नागालैंड 'राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA)' कार्यक्रम के माध्यम से पेपरलेस मोड में विधानसभा सत्र आयोजित करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
👉NeVA एक यूनिकोड अनुपालक सॉफ्टवेयर है जिसमें विभिन्न दस्तावेजों जैसे प्रश्नों की सूची, व्यवसाय की सूची, रिपोर्ट आदि द्विभाषी रूप से आसानी से प्राप्त करने का प्रावधान है।
👉नागालैंड की स्थापना 1 दिसंबर 1963)
-------------------------------------------------------------------
Q9. किस क्रिकेटर को मालदीव सरकार द्वारा प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स आइकन 2022 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
Ans:- सुरेश रैना
(👉भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को मालदीव स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2022 में प्रतिष्ठित 'स्पोर्ट्स आइकन 2022 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
👉मालदीव सरकार ने सुरेश रैना को उनके पूरे करियर में विभिन्न उपलब्धियों के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया है।)
-------------------------------------------------------------------
Q10. विश्व गौरैया दिवस 2022 कब मनाया गया है?
Ans:- 21 मार्च
-------------------------------------------------------------------
