Hindi Jokes, Joke In Hindi, Chutkule, चुटकुले, Chutkule Hindi, Pati Patni SMS

Funny Jokes In Hindi: सबसे बड़ी गलतीl







Hindi JokesJoke In Hindi, Chutkule, चुटकुले, Chutkule Hindi, Pati Patni SMS Vyangy

पुरानी गलतियां
लीला(शादी के बीस साल बाद) : “शादी से पहले मैं और तुम एक-दूसरे को देखने के लिए कितने बेचैन रहते थे”.

पति : “अरे छोड़ो, पुरानी गलतियों को याद करने से क्या फायदा”.

******************************************

पत्नी- आज बस में कंडक्टर ने मेरी बेइज्जती की.
पति- क्यों? क्या हुआ?
पत्नी- मेरे बस से उतरते ही उसने कहा- अब तीन सवारियाँ इस सीट पर आ जाएँ.

******************************************

वफादार नौकर
मालिक ने नौकर से कहा, " मैं बाजार जा रहा हूं तुम दुकान का ध्यान रखना, अगर कोई आर्डर दे तो उसे अच्छे से पूरा करना."

कुछ देर के बाद मालिक आया तो उसने नौकर से पूछा, "कोई आर्डर आया?"

नौकर ने कहा, "जी हां, आया था, उसने आर्डर दिया कि दोनों हाथ ऊपर करके कोने में खड़े हो जाओ.

मैंने ऑर्डर मान लिया और वह पैसे की तिजोरी उठाकर चला गया|
******************************************

कोई दरवाजा नहीं खोलता
एक महिला ने संता को अपनी डोर-बेल ठीक करने के लिए बुलाया.

संता चार दिन तक घर नहीं आया.  महिला ने दोबारा फोन करके उसे बुलाया

संता : मैं क्या करूँ, मै पिछले चार दिन से आपके घर आ रहा हूं, घंटी बजाता हूं, लेकिन कोई दरवाजा नहीं खोलता.
******************************************

ब्रेक टाइम खत्म हुआ
एक आदमी मर गया और सीधा नरक में पहुंचा.  वहां यमदूत ने उसका स्वागत किया और उसे नरक की सैर कराई.  यमदूत ने कहा कि यहां तीन तरह के नरक कक्ष हैं और उसे अपनी पसन्द का कक्ष चुनने की आजादी है.

पहला कक्ष आग की लपटों और गर्म हवाओं से इस कदर भरा हुआ था कि वहां सांस लेना भी दूभर था. आदमी ने कहा कि वह इस नरक में रहना नहीं चाहेगा. यमदूत उसे दूसरे नरक कक्ष में ले गया . यह कक्ष सैकड़ों आदमियों से भरा हुआ था और यमदूत बेरहमी से उनकी पिटाई कर रहे थे. चारों ओर चीख पुकार का माहौल था. आदमी यह सब देखकर घबरा गया और उसने यमदूत से अगला कक्ष दिखाने की प्रार्थना की.

तीसरा और अंतिम कक्ष ऐसे लोगों से भरा हुआ था जो बस आराम कर रहे थे और कॉफी पी रहे थे. यहां अन्य दो कक्षों जैसी कष्टदायक कोई बात उसे नहीं दिखी.  उसने यमदूत से कहा कि वह इसी कक्ष में रहना चाहता है. यमदूत ने उसे उसी कक्ष में छोड़ा और चला गया.  आदमी ने एक कॉफी ली और आराम से एक तरफ बैठ गया.  कुछ मिनटों बाद लाउडस्पीकर पर एक आवाज गूंजी – ”ब्रेक टाइम खत्म हुआ. अब फिर से दस हजार घूंसे खाने के लिये तैयार हो जाओ !”
*******************************************

रॉंग नंबर
एक आदमी ने अपने घर फोन किया तो उधर से एक अनजान महिला की आवाज आई.
”कौन?” – आदमी ने पूछा.
”मैं घर की नौकरानी बोल रही हूं . ” – महिला ने उत्तर दिया.
”लेकिन हमारे घर में तो कोई नौकरानी नहीं है. ” – आदमी ने कहा.
”मुझे घर की मालकिन ने आज सुबह ही नौकरी पर रखा है. ” नौकरानी ने जवाब दिया.
”अच्छा ठीक है, सुनो.  इस वक्त तुम्हारी मालकिन कहां हैं ? मुझे उनसे बात करनी है. ” – आदमी ने कहा .
”वह तो बेडरूम में हैं.  अपने पति के साथ. ” – नौकरानी ने जवाब दिया.
”क्याऽऽऽ… ? पति के साथ…… ? पर उसका पति तो मैं हूं …….. ” – आदमी गुस्से से भन्ना गया.  उसने एक मिनट कुछ सोचा फिर बोला – ”हैलो ….. सुनो क्या तुम पचास हजार रूपए कमाना चाहोगी?”
”हां… .  पर मुझे करना क्या होगा ?” – नौकरानी ने पूछा .
”तुम मेरी अलमारी से बंदूक निकालो और उस कुतिया और उसके साथ जो आदमी है उसे गोली से उड़ा दो. ”
नौकरानी ने फोन नीचे रख दिया. आदमी ने पहले कदमों की और फिर दो गोलियां चलने की आवाज फोन पर सुनी.
नौकरानी ने वापस फोन उठाया और पूछा – ”अब इन लाशों का क्या करूं ?”
”उन्हें स्वीमिंग पूल में डाल दो. ” – आदमी ने कहा .
”पर आपके घर में तो स्वीमिंग पूल नहीं है. ” – नौकरानी ने जवाब दिया.
देखलगभग तीन-चार मिनट तक दोनों तरफ खामोशी छाई रही फिर आदमी की आवाज आई – ”क्या ये नम्बर 921142024 ही है?”
पत्नी ने कभी रेलगाड़ियों की टक्कर नहीं देखी!
इससे अजूबा कैरेक्टर देखा है कभी!
*******************************************


एक टिप्पणी भेजें

Thank you to give your precious time to read my blog.

और नया पुराने