8 May 2022 Current Affairs in hindi- G-thoughts

 8 May 2022 Current Affairs in hindi

Q.1 विश्व रेड क्रॉस दिवस मई में किस दिन मनाया जाता है? 
Ans. 8 मई - विश्व रेड क्रॉस रेड क्रि सेंट दिवस प्रत्येक साल 8 मई को मनाया जाता है। इस दिन जीन-हेनरी ड्यूनेंट के जन्म की वर्षगांठ होती है, जिनका जन्म 8 मई 1828 को हुआ था।

Q.2 पहली तीव्र एयरोडायनैमिक ट्रेन देश के किन किन शहरों बीच दौड़ेंगी?
Ans. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ - फ्रांस की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी एल्स्टॉम की भारतीय अनुषंगी कंपनी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की प्रथम 82.5 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ (आरआरटीएस) क्षेत्रीय रेल मार्ग परियोजना के पहले चरण के लिए देश की मध्यम तीव्र गति की पहली ट्रेन सौंप दी है।

Q.3 ब्राजील में आयोजित डेफ ऑलंपिक्स में 10 मीटर एयर पिस्टल में किस निशानेबाज खिलाडी ने प्रथम स्थान हासिल कर भारत को उसका तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया?
Ans. अभिनव देशवाल - भारत के 14 वर्षीय निशानेबाज (शूटर) अभिनव देशवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल भारत को उसका तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया.

Q.4 आर्थिक मंदी के कारण सरकार से इस्तीफे की मांग के कारण किस देश में हाल ही में आपातकाल की घोषणा कर दी गई?
Ans. श्रीलंका - श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने शुक्रवार शाम को आपातकाल की घोषणा कर दी. देश में आपातकाल की स्थिति के पैदा होने का कारण आर्थिक मंदी के बीच इस्तीफे की मांग को लेकर तेज रहे विरोध-प्रदर्शन है.

Q.5 8 मई को निम्नलिखित में से कौनसा दिवस मनाया जाता है?
Ans. विश्व थैलेसीमिया दिवस - हर वर्ष 8 मई को विश्व में ‘विश्व थैलेसीमिया दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. थैलेसीमिया एक रक्त संबंधी बीमारी है, जो अनुवांशिक यानी जेनेटिक होती है.

Q.6 निम्नलिखित में से कौन फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में अपने नए कार्यकाल की शुरुआत करेंगे?
Ans. इमैनुएल मैक्रों - इमैनुएल मैक्रों अपने प्रतिद्वंद्वी मरीन ले पेन को हराकर लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति बने हैं। इमैनुएल मैक्रों देश में 20 वर्षों लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति बनने वाले पहले व्यक्ति बन गए.

Q.7 गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शीर्ष अदालत का न्यायाधीश नियुक्त किया है?
Ans. सुधांशु धूलिया और जमशेद बुर्जोर पारदीवाला - भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुधांशु धूलिया और गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जमशेद बुर्जोर पारदीवाला को हाल ही में शीर्ष अदालत का न्यायाधीश नियुक्त किया है।

Q.8 चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हरियाणा के किस शहर में लांच किया?
Ans. पंचकुला - चौथे एसबीआई खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शनिवार को पंचकुला में शनिवार को लोगो, शुभंकर, जर्सी और गीत के अनावरण के साथ भव्य शुरुआत हुई।

Q.9 हाल ही में किसने सुंदरम-क्लेटन लिमिटेड (एससीएल) के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला?
Ans. डॉ. लक्ष्मी वेणु - डॉ लक्ष्मी वेणु ने यहां आयोजित बोर्ड की बैठक में भारत के अग्रणी ऑटो घटक निर्माता में से एक सुंदरम - क्लेटन लिमिटेड (एससीएल) के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला.

Q.10 कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान भारत के किस राज्य में स्थित है?
Ans. छत्तीसगढ़ - छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पक्षियों की लगभग 200 प्रजातियां पाई जाती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

Thank you to give your precious time to read my blog.

और नया पुराने