June Month 2022 Current Affairs in Hindi

June Month 2022 in Question Answer Format one liner & explainations in Hindi

June month Current affairs 2022

01 June 2022 Current Affairs

किस राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एक नया स्वास्थ्य और कल्याण ऐप AAYU लॉन्च किया है?
Ans. कर्नाटक - कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हाल ही में योग के माध्यम से पुरानी बीमारियों और जीवनशैली संबंधी विकारों को दूर करने के उद्देश्य से हाल ही में एक नया स्वास्थ्य और कल्याण ऐप AAYU लॉन्च किया है. जिसे S-VYASA ने RESET TECH के साथ ऐप विकसित करने के लिए सहयोग किया है.

किस देश के पूर्व राष्ट्रपति बुजर निशानी का हाल ही में निधन हो गया है?
Ans. अल्बानिया - अल्बानिया के पूर्व राष्ट्रपति बुजर निशानी का हाल ही में 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 2012 से 2017 तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। 45 साल की उम्र में, उन्हें कम्युनिस्ट अल्बानिया में सबसे कम उम्र के और छठे राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था.

राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत परम अनंत सुपरकंप्यूटर को किस आईआईटी संस्थान में कमीशन किया गया है?
Ans. आईआईटी गांधीनगर - इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की एक संयुक्त पहल, राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत परम अनंत सुपरकंप्यूटर को आईआईटी गांधीनगर में कमीशन किया गया है. यह स्वदेशी सॉफ्टवेयर स्टैक सी-डैक द्वारा विकसित किया गया है.

साणंद संयंत्र के अधिग्रहण के लिए टाटा मोटर्स और फोर्ड इंडिया ने किस राज्य सरकार के साथ करार किया है?
Ans. गुजरात सरकार - साणंद संयंत्र के अधिग्रहण के लिए टाटा मोटर्स और फोर्ड इंडिया ने हाल ही में गुजरात सरकार के साथ करार किया है. जिसमे की भूमि और भवन, वाहन निर्माण संयंत्र, मशीनरी और उपकरण का संभावित अधिग्रहण शामिल है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तंबाकू के उपयोग को कम करने के लिए किस राज्य को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पुरस्कार-2022 के लिए चुना है?
Ans. झारखंड - विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में तंबाकू के उपयोग को कम करने के लिए झारखंड को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पुरस्कार-2022 के लिए चुना है. यह पुरस्कार विश्व तंबाकू निषेध दिवस के सम्मान में नई दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग के राज्य तंबाकू नियंत्रण कक्ष को प्रदान किया जाएगा.

इज़राइल और किस देश ने हाल ही में पहले अरब मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए है ?
Ans. संयुक्त अरब अमीरात - संयुक्त अरब अमीरात और इज़राइल ने हाल ही में पहले अरब मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए है. दुबई में इस्राइल की अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री ओर्ना बारबिवे और यूएई के अर्थव्यवस्था मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए.

शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए हाल ही में किसने ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है?
Ans. एनसीटीई - राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने हाल ही में उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है. इस पोर्टल पर हाल ही में शुरू किए गए चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) के आवेदनों पर कार्रवाई की जाएगी.

2 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
Ans. अंतर्राष्ट्रीय सेक्स वर्कर्स दिवस - 2 जून को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय सेक्स वर्कर्स दिवस मनाया जाता है. यौनकर्मियों के अधिकारों (Rights) के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्वभर में यह दिवस मनाया जाता है.

किस देश के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हैंडगन के कारोबार को सीमित करने के लिए नया विधेयक पेश किया है?
Ans. कनाडा - कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाल ही में हैंडगन के कारोबार को सीमित करने के लिए नया विधेयक पेश किया है. जो देश की हैंडगन खरीद और बिक्री पर "फ्रीज" सहित दशकों में "कुछ सबसे कठोर बंदूक नियंत्रण उपायों" को लागू करेगा.

03 June 2022 Current Affairs

किस राज्य सरकार ने हाल ही में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और ग्रामीण ओलंपिक की घोषणा की है?
Ans. राजस्थान सरकार - राजस्थान सरकार ने हाल ही में राज्य में विभिन्न खिलाड़ियों के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की है. 29 अगस्त, 2022 को राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक की शुरुआत होगी। इस इवेंट में सभी उम्र के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस शहर में “गरीब कल्याण सम्मेलन” संबोधित किया है?
Ans. शिमला - पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के शिमला में हाल ही में आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित "गरीब कल्याण सम्मेलन" संबोधित किया है. यह देश भर में जिला मुख्यालयों, राज्यों की राजधानियों और कृषि विज्ञान केंद्रों में आयोजित किया गया.

किस बैंक के पूर्व कार्यकारी नटराजन सुंदर को नेशनल एसेट्स रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड में प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में शामिल किया गया है?
Ans. भारतीय स्टेट बैंक - भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व कार्यकारी नटराजन सुंदर को नेशनल एसेट्स रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड में प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में शामिल किया गया है. वे एक बैंकिंग दिग्गज हैं, जिन्होंने 37 से अधिक वर्षों तक एसबीआई में सेवा की और बैंक के उप एमडी और मुख्य क्रेडिट अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे.

हाल ही में किस मंत्रालय ने स्वदेशी एस्ट्रा बियॉन्ड विजुअल रेंज मिसाइलों के लिए 2,971 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किए है?
Ans. रक्षा मंत्रालय - रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में स्वदेशी एस्ट्रा बियॉन्ड विजुअल रेंज मिसाइलों के लिए 2,971 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किए है. मिसाइल, जिसके लिए IAF द्वारा पहले ही सफल परीक्षण किए जा चुके हैं, पूरी तरह से Su-30 MK-I लड़ाकू विमान में एकीकृत है.

किस मंत्रालय के द्वारा जारी आदेश में वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेश गेरा को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के महानिदेशक नियुक्त किया गया है?
Ans. कार्मिक मंत्रालय - कार्मिक मंत्रालय के द्वारा जारी जारी आदेश में वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेश गेरा को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के महानिदेशक नियुक्त किया गया है. वे वर्तमान में एनआईसी में उप महानिदेशक हैं, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने महानिदेशक के पद पर गेरा, वैज्ञानिक 'जी' की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है.

किस क्रिकेटर को पाकिस्तान को सेवाओं के लिए सितारा-ए-पाकिस्तान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
Ans. डैरेन सैमी - वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी को हाल ही में पाकिस्तान को सेवाओं के लिए सितारा-ए-पाकिस्तान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. 38 वर्षीय ऑलराउंडर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पाकिस्तान में वापस लाने में उनकी भूमिका के लिए पहचाना जा रहा था.

रुचि फूडलाइन और किस राज्य की नंबर 1 मसाला कंपनी की निदेशक, रश्मि साहू को टाइम्स बिजनेस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है?
Ans. ओडिशा - प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सूद ने हाल ही में रुचि फूडलाइन और ओडिशा की नंबर 1 मसाला कंपनी की निदेशक, रश्मि साहू को टाइम्स बिजनेस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार पूर्वी भारत के अग्रणी रेडी-टू-ईट ब्रांड की श्रेणी में दिया गया है.

किस वर्ष के बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एस एल थाओसेन को सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?
Ans. 1988 - वर्ष 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एस एल थाओसेन को सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है. मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी थाओसेन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं.

04 June 2022 Current Affairs

4 जून को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
Ans. International Day of Innocent Children Victims of Aggression - आक्रमण के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 4 जून को आयोजित एक संयुक्त राष्ट्र उत्सव है। इसकी स्थापना 19 अगस्त 1982 को हुई थी।

कौन हाल ही में देश के दिग्गज उद्योगपतियों की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश में 80 हजार करोड़ रुपए की 1406 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे ?
Ans. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी - योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में आज से शुरू होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) थ्री के जरिये धरातल पर उतरने वाली इन परियोजनाओं से पांच लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है।

किस नेता की 99 वीं जयंती के अवसर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने हाल ही में कलैगनार कलाईथुरई विथागर और कलैगनार एजुथुकोल पुरस्कारों का वितरण किया?
Ans. दिवंगत नेता एम करुणानिधि - तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने गुरुवार को दिवंगत नेता एम करुणानिधि के 99 वीं जयंती के अवसर पर कलैगनार कलाईथुरई विथागर और कलैगनार एजुथुकोल पुरस्कारों का वितरण किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हाल ही में पंचकुला में किस खेल को लांच करेंगे?
Ans. खेलो इंडिया युवा खेल 2021 - खेलो इंडिया युवा खेल चार से 13 जून तक आयोजित किये जायेंगे। खेलो इंडियो युवा खेलों 2021 के चौथे चरण में पूरे देश से करीब 8,500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ हिस्सा लेंगे। ’’

भारत ने किस देश में संघर्षरत पक्षों के बीच संघर्षविराम दो महीने और बढ़ाने के समझौते का आज स्वागत किया?
Ans. यमन में - भारत ने यमन में संघर्षरत पक्षों के बीच संघर्षविराम दो महीने और बढ़ाने के समझौते का आज स्वागत किया तथा उम्मीद जताई कि इससे देश में राजनीतिक संवाद शुरू होगा जिससे शांति, सुरक्षा और स्थिरता स्थापित हो सकेगी।

अमेरिका की कोको गॉफ किस खेल से सम्बंधित रखती है?
Ans. टेनिस - अमेरिका की कोको गॉफ फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में इटली की मार्टिना ट्रेविसान को हराकर ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं।

हाल ही में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जिन्हें राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया है.
Ans. संत बलबीर सींचेवाल तथा विक्रमजीत साहनी - आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पर्यावरणविद् संत बलबीर सींचेवाल तथा समाजसेवी विक्रमजीत सिंह साहनी को पंजाब से राज्यसभा के लिये निर्वाचित घोषित किया गया है।

उत्तरी कमान मुख्यालय उधमपुर में एक से तीन जून तक कौनसा तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है?
Ans. रणनीतिक सम्मेलन - उत्तरी कमान मुख्यालय उधमपुर में एक से तीन जून तक तीन दिवसीय ‘रणनीतिक सम्मेलन’ का आयोजन कर रहा है।

05 June 2022 Current Affairs

किस राज्य ने हाल ही में फेसलेस क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTOs) लॉन्च किया है?
Ans. महाराष्ट्र - महाराष्ट्र में परिवहन राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने हाल ही में राज्य के लोगो को RTO में शारीरिक रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता के बिना ड्राइविंग लाइसेंस आदि जैसी सुविधाओं का लाभ उठाने में मदद करने के लिए फेसलेस क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय लांच किया है.

केंद्र सरकार हाल ही में छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कौन से अत्याधुनिक योजना बना रही है?
Ans. पीएम श्री स्कूल - केंद्र सरकार हाल ही में छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से "पीएम श्री स्कूल" योजना बना रही है. जो की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की प्रयोगशाला के रूप में काम करेंगे. इन स्कूलों की भविष्य के बेंचमार्क मानकों को बनाने के उद्देश्य से रचना की जाएगी.

किसके द्वारा जारी एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर 42वे स्थान पर रहा है?
Ans. टाइम्स हायर एजुकेशन - टाइम्स हायर एजुकेशन द्वार हाल ही में जारी एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर 42वे स्थान पर रहा है. जबकि 2022 संस्करण में पूरे एशिया के 31 देशों और क्षेत्रों के 616 विश्वविद्यालय शामिल हैं। 2022 की इस रैंकिंग में भारत तीसरा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश है.इस बार रैंकिंग में भारतीय 71 संस्थान शामिल हैं

किस राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने “ACB 14400” एप्प लांच किया हैं ?
Ans. आंध्र प्रदेश - आंध्र प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने हाल ही में राज्य भर के सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए "ACB 14400" एप्प लांच किया है. जिसे एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने डेवलप किया है.

इस वर्ष किसे महीने में वस्तु व सेवा कर (GST) संग्रह 1.4 लाख करोड़ रुपये रहा?
Ans. मई - इस वर्ष मई 2022 के महीने में वस्तु व सेवा कर (GST) संग्रह 1.4 लाख करोड़ रुपये रहा. जो की पिछले वर्ष मई महीने की तुलना में 44% अधिक है. मई में GST संग्रह अप्रैल 2022 की तुलना में कम था जो 1.68 लाख करोड़ रुपये था.

5 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
Ans. विश्व पर्यावरण दिवस - 5 जून को विश्वभर में "विश्व पर्यावरण दिवस" मनाया जाता है. इस वर्ष 2022 के लिए इस दिवस की थीम ओनली वन अर्थ" है, जिसका मतलब "केवल एक पृथ्वी" है, इस साल 49वां विश्व पर्यावरण दिवस है, जिसकी मेजबानी स्वीडन कर रहा है.

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने हाल ही में किस राज्य में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के 59वें महाअधिवेशन का उद्घाटन किया है?
Ans. मध्य प्रदेश - मध्य प्रदेश के उज्जैन में हाल ही में राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के 59वें महाअधिवेशन का उद्घाटन किया है. आयुर्वेद का अर्थ संस्कृत में जीवन का विज्ञान है, पूरे विश्व में अनेक प्रकार की चिकित्सा प्रणालियों का वर्णन करने के लिए 'पैथी' शब्द का प्रयोग किया जाता है.

हाल ही में किस राज्य सरकार ने पेपर स्टांप की जगह ई-स्टांप शुरू करने का फैसला लिया है?
Ans. पंजाब सरकार - पंजाब सरकार ने हाल ही में राज्य में दक्षता लाने और राज्य के राजस्व की चोरी को रोकने के उद्देश्य से पेपर स्टांप की जगह ई-स्टांप शुरू करने का फैसला लिया है. जिसके बाद किसी भी मूल्यवर्ग का स्टाम्प पेपर अब 'ई-स्टाम्प' के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है.

06 June 2022 Current Affairs

किसने हाल ही में बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्णकालिक सदस्य का कार्यभार संभाला है?
Ans. अश्वनी भाटिया - अश्वनी भाटिया ने हाल ही में बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्णकालिक सदस्य का कार्यभार संभाला है. वे पहले राज्य के स्वामित्व वाले भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक थे. भाटिया के शामिल होने के बाद सेबी के पास अब तीन डब्ल्यूटीएम हैं.

जेवियर ओलिवन जल्द ही किस कंपनी के नए मुख्य परिचालन अधिकारी का कार्यभार संभालेंगे?
Ans. मेटा - शेरिल सैंडबर्ग के पद से हटने के बाद जेवियर ओलिवन जल्द ही मेटा के नए मुख्य परिचालन अधिकारी का कार्यभार संभालेंगे. ओलिवन कई वर्षों से मेटा के साथ है, जिसे पहले फेसबुक के नाम से जाना जाता था, इसके विस्फोटक विस्तार में योगदान दिया है.

लोकप्रिय वाद्ययंत्र को प्रयोग करने वाले और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित भजन सोपोरी का हाल ही में निधन हो गया है?
Ans. संतूर - लोकप्रिय वाद्ययंत्र संतूर के बजाने के लिए प्रसिद्ध और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित भजन सोपोरी का हाल ही में 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. संतूर वादक का जन्म 1948 में कश्मीर घाटी के सोपोर में हुआ था और वह भारतीय शास्त्रीय संगीत के सूफियाना घराने से ताल्लुक रखते थे.

इसरो के अध्यक्ष डॉ एस सोमनाथ ने किस एयरोस्पेस पार्क में नई अंतरिक्ष यान निर्माण सुविधा का उद्घाटन किया है?
Ans. कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉ एस सोमनाथ ने हाल ही में कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड एयरोस्पेस पार्क में नई अंतरिक्ष यान निर्माण सुविधा का उद्घाटन किया है. यह भारत में अपनी तरह की पहली सुविधा है इस अनंत टेक्नोलॉजीज ने इसरो द्वारा निर्मित / लॉन्च किए गए 89 उपग्रहों और 69 लॉन्च वाहनों के निर्माण में योगदान दिया है.

किस राज्य में देश का पहला लिक्विड मिरर टेलीस्कोप कमिशन किया गया है?
Ans. उत्तराखंड - उत्तराखंड के एक पहाड़ी देवस्थल के ऊपर देश का पहला और एशिया में सबसे बड़ा पहला लिक्विड मिरर टेलीस्कोप कमिशन किया गया है. यह अब सुपरनोवा, गुरुत्वाकर्षण लेंस, अंतरिक्ष मलबे और क्षुद्रग्रहों जैसी क्षणिक या परिवर्तनशील वस्तुओं की पहचान करने के लिए ओवरहेड आकाश पर नजर रखेगा.

दिल्ली सरकार ने कॉलोनियों और सड़कों का नाम किसके नाम पर रखने की घोषणा की है?
Ans. बाबासाहेब अंबेडकर - "हरिजन" के इस्तेमाल के खिलाफ सलाह देने वाली केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए दिल्ली सरकार ने हाल ही में कॉलोनियों और सड़कों का नाम बाबासाहेब अंबेडकर के नाम पर रखने की घोषणा की है. दिल्ली सरकार की सभी सड़कों और कॉलोनियों का नाम ‘हरिजन’ से बदलकर डॉक्टर अंबेडकर के नाम पर करने प्रस्ताव पेश किया है.

किस राज्य ने संयुक्त राष्ट्र विश्व शिखर सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ परियोजना पुरस्कार जीता है ?
Ans. मेघालय - मेघालय ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विश्व शिखर सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ परियोजना पुरस्कार जीता है. ITU के महासचिव, हौलिन झाओ ने जिनेवा, स्विट्जरलैंड में आयोजित WSIS फोरम पुरस्कार 2022 में मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा को विजेता पुरस्कार प्रदान किया है.

किस राज्य सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य देखभाल अभियान “आंचल” शुरू किया है?
Ans. राजस्थान सरकार - राजस्थान सरकार ने हाल ही में करौली जिले में एक विशेष स्वास्थ्य देखभाल अभियान "आंचल" शुरू किया है. इस अभियान के दौरान 13,144 गर्भवती महिलाओं का उनके हीमोग्लोबिन के स्तर के लिए परीक्षण किया गया, जिनमें से 11,202 को एनीमिक पाया गया है.

हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने लक्षित क्षेत्रों में हाई स्कूल में छात्रों के लिए “श्रेष्ठ” योजना शुरू की है?
Ans. डॉ वीरेंद्र कुमार - केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने हाल ही में लक्षित क्षेत्रों में हाई स्कूल में छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा के लिए "श्रेष्ठ" योजना शुरू की है. जो की सबसे गरीब लोगों के लिए भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार की गई है

भारत और किस देश ने हाल ही में एक “विजन स्टेटमेंट” पर हस्ताक्षर किए हैं?
Ans. इजरायल - भारत और इजरायल ने हाल ही में लंबे समय से चले आ रहे रक्षा सहयोग को और गहरा करने के उद्देश्य से एक "विजन स्टेटमेंट" पर हस्ताक्षर किए हैं. इज़रायल के रक्षा मंत्री ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग में और निवेश करने की आवश्यकता पर बल दिया है.

07 June 2022 Current Affairs

किसने हाल ही में सरकार की “ई-संजीवनी” टेलीमेडिसिन सेवा का एकीकरण करने की घोषणा की है?
Ans. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण - राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने हाल ही में सरकार की "ई-संजीवनी" टेलीमेडिसिन सेवा का एकीकरण करने की घोषणा की है. यह एकीकरण मौजूदा ई-संजीवनी यूजर्स को आसानी से अपना आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (ABHA) बनाने में मदद करेगा.

भारतीय वायु सेना की भूमिका और इसके समग्र कामकाज को प्रदर्शित करने के लिए किस शहर में वायुसेना का हेरिटेज सेंटर बनाया जायेगा?
Ans. चंडीगढ़ - भारतीय वायु सेना की भूमिका और इसके समग्र कामकाज को प्रदर्शित करने के लिए जल्द ही चंडीगढ़ में वायुसेना का हेरिटेज सेंटर बनाया जायेगा. यह बल और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से "आईएएफ हेरिटेज सेंटर" की स्थापना की जाएगी.

किसके अध्यक्ष डॉ जीआर चिंताला ने लेह में माई पैड माई राइट कार्यक्रम का शुभारंभ किया है?
Ans. नाबार्ड - नाबार्ड के अध्यक्ष डॉ जीआर चिंताला ने लेह में माई पैड माई राइट कार्यक्रम का शुभारंभ किया है. नाबार्ड के नैब फाउंडेशन द्वारा साढ़े सात लाख रुपये की मशीनरी और सामग्री के साथ शुरू किया गया कार्यक्रम है.

भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य संप्रति-एक्स अभ्यास 05 जून से 16 जून 2022 तक आयोजित किया जा रहा है?
Ans. बांग्लादेश - भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त सैन्य संप्रति-एक्स अभ्यास 05 जून से 16 जून 2022 तक आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच अंतःक्रियाशीलता को मजबूत करना और एक दूसरे के सामरिक अभ्यास और परिचालन तकनीकों को समझना है.

सरकार ने ए मणिमेखलाई को हाल ही में किस बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है?
Ans. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया - सरकार ने ए मणिमेखलाई को हाल ही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है. केनरा बैंक के कार्यकारी निदेशक मणिमेखलाई ने राजकिरण राय जी की जगह ली है. वे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की पहली महिला प्रबंध निदेशक बन गईं है.

स्वरूप कुमार साहा को हाल ही में किस बैंक का प्रमुख नियुक्त किया गया है?
Ans. पंजाब एंड सिंध बैंक - स्वरूप कुमार साहा को हाल ही में पंजाब एंड सिंध बैंक का प्रमुख नियुक्त किया गया है. वे पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के कार्यकारी निदेशक हैं, ने एस कृष्णन की जगह ली है. जो 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए है.

हाल ही में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में डिजिटल भुगतान 2026 तक कितने गुना बढ़ने की उम्मीद है?
Ans. 3 गुना - बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के सहयोग के बाद फोनपे द्वारा "भारत में डिजिटल भुगतान: एक $ 10 ट्रिलियन अवसर" रिपोर्ट जारी की गई है जिसके मुताबिक, भारत में डिजिटल भुगतान 2026 तक तीन गुना बढ़ने की उम्मीद है. इस रिपोर्ट में पिछले पांच वर्षों में भारत के डिजिटल भुगतान के विकास पर प्रकाश डाला गया है.

संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में किस देश का नाम तुर्किये में बदलने के अनुरोध को मंजूरी दे दी है?
Ans. तुर्की - संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में तुर्की का नाम तुर्किये में बदलने के अनुरोध को मंजूरी दे दी है. तुर्किये तुर्की लोगों की संस्कृति, सभ्यता और मूल्यों का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व और अभिव्यक्ति है.

08 June 2022 Current Affairs

हाल ही में किसने “पुनीत सागर अभियान” का आयोजन किया है?
Ans. एनसीसी - एनसीसी ने हाल ही में "पुनीत सागर अभियान" का आयोजन किया है. जो की विश्व पर्यावरण दिवस का प्रतीक है. इस अभियान में राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 74,000 कैडेटों ने भाग लिया है.

किस राज्य के रक्सौल में FSSAI की राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला का उद्घाटन किया है?
Ans. बिहार - बिहार के रक्सौल में हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और रसायन और उर्वरक मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने FSSAI की राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला का उद्घाटन किया है. इस राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला का उद्घाटन भारत-नेपाल के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते के तहत किया गया है.

किस राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने लग्जरी क्रूज लाइनर “एम्प्रेस” को हरी झंडी दिखाई है?
Ans. तमिलनाडु - तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हाल ही में चेन्नई बंदरगाह से लग्जरी क्रूज लाइनर "एम्प्रेस" को हरी झंडी दिखाई है. 11 मंजिला पर्यटक जहाज दो हजार यात्रियों और लगभग 800 चालक दल के सदस्यों को समायोजित कर सकता है.

हाल ही में किसने पहले ग्लोबल हैकथॉन “हार्बिंजर 2021” के परिणामों की घोषणा की है?
Ans. भारतीय रिज़र्व बैंक - भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में पहले ग्लोबल हैकथॉन "हार्बिंजर 2021" के परिणामों की घोषणा की है. इस हैकथॉन "हार्बिंजर 2021 - परिवर्तन के लिए नवाचार" शुरू किया था, जिसका विषय 'स्मार्ट डिजिटल भुगतान' था, जिसे संप्रेषित किया गया था.

आईफा अवार्ड 2022 में किस अभिनेता को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
Ans. विक्की कौशल - हाल ही में अबू धाबी में आयोजित आईफा अवार्ड 2022 में अभिनेता विक्की कौशल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इस वर्ष IIFA 2022 अवार्ड्स को सलमान खान, मनीष पॉल और रितेश देशमुख ने होस्ट किया था.

ब्लूमबर्ग अरबपतियों की सूची किसने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल किया है?
Ans. मुकेश अंबानी - हाल ही में जारी ब्लूमबर्ग अरबपतियों की सूची रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, मुकेश अंबानी ने गौतम अडाणी को पीछे छोड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल किया है. इस बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, अंबानी जिनकी कुल संपत्ति 99.7 बिलियन डॉलर है.

किसने हाल ही में भारत का पहला बैंकिंग मेटावर्स Kiyaverse लॉन्च किया है?
Ans. Kiya.ai - Kiya.ai ने हाल ही में भारत का पहला बैंकिंग मेटावर्स Kiyaverse लॉन्च किया है. इस पहले चरण में, Kiyaverse बैंकों को सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों, भागीदारों और कर्मचारियों के लिए अपने स्वयं के मेटावर्स का विस्तार करने की अनुमति देगा.

8 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
Ans. दोनों - 8 जून को विश्वभर में "विश्व महासागर दिवस" और "विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस" मनाया जाता है. पहला विश्व महासागर दिवस वर्ष 2009 में 'हमारे महासागर, हमारी जिम्मेदारी' विषय के साथ मनाया गया था. जबकि विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस को पहली बार जर्मनी में जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया था.

भारत और किस देश ने हाल ही में जलवायु कार्रवाई के समझौते पर हस्ताक्षर किए है?
Ans. कनाडा - भारत और कनाडा ने हाल ही में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण और संरक्षण पर द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए हस्ताक्षर किए है. स्टॉकहोम+50 शिखर सम्मेलन, जो जून 2022 में स्टॉकहोम में होगा.

09 June 2022 Current Affairs

टीसीएस ने वर्ष 2021 में वैश्विक बीपीएम प्रदाताओं में कौन सा स्थान बरकरार रखा है?
Ans. 10वां स्थान - एवरेस्ट समूह के अनुसार टीसीएस ने हाल ही में वर्ष 2021 में वैश्विक बीपीएम प्रदाताओं में 10वां स्थान बरकरार रखा है. ADP, टेलीपरफॉर्मेंस, एक्सेंचर, कॉन्सेंट्रिक्स, और साइटेल ग्रुप बिक्री के मामले में टॉप पांच BPM कंपनियां थीं.

हाल ही में किस झील में 176 मछली पकड़ने वाली बिल्लियों की खोज की गई है?
Ans. चिल्का झील - वन्यजीव पर्यवेक्षकों और विशेषज्ञों ने हाल ही में चिल्का झील में 176 मछली पकड़ने वाली बिल्लियों की खोज की गई है. यह पहली बार था जब दुनिया में कहीं भी एक संरक्षित क्षेत्र नेटवर्क के बाहर मछली पकड़ने वाली बिल्ली का जनसंख्या अनुमान लगाया गया था.

मुख्यमंत्री पी.एस. गोले ने ब्लू ड्यूक को किस राज्य की स्टेट बटरफ्लाई घोषित किया गया है?
Ans. सिक्किम - सिक्किम के मुख्यमंत्री पी.एस. गोले ने ब्लू ड्यूक को राज्य की स्टेट बटरफ्लाई घोषित किया गया है. यह घोषणा वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान रानीपूल के पास सरमसा गार्डन में की गई है. 720-विषम तितली प्रजातियों में से दो तितलियों को स्टेट बटरफ्लाई नामांकन के लिए चुना गया था.

किस राज्य ने कॉलेज के छात्रों के लिए नालया थिरन कौशल कार्यक्रम शुरू किया है?
Ans. तमिलनाडु - तमिलनाडु ने हाल ही में कॉलेज के छात्रों के लिए नालया थिरन कौशल कार्यक्रम शुरू किया है. इस कार्यक्रम के तहत, तमिलनाडु सरकार ने अब नालया थिरन (कल की क्षमता) लॉन्च की है। इस कार्यक्रम में, 50,000 कॉलेज के छात्र कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी डोमेन में ज्ञान के साथ प्रशिक्षण देंगे.

किस अंतर्राष्ट्रीय संस्थान ने सतीश पाई को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है?
Ans. अंतर्राष्ट्रीय एल्युमीनियम संस्थान - अंतर्राष्ट्रीय एल्युमीनियम संस्थान ने हाल ही में सतीश पाई को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है. वे हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े एल्यूमीनियम उत्पादकों में से एक है.

भारत के किस राज्य में परमाणु सक्षम अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है?
Ans. ओडिशा - ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से परमाणु सक्षम अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है. यह मिसाइल की मारक क्षमता करीब 4,000 किलोमीटर है, इससे पहले, भारत ने सुखोई फाइटर जेट से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के विस्तारित रेंज संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है.

हाल ही में किसने म्यूचुअल फंड पर सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया है?
Ans. सेबी - बाजार नियामक सेबी ने हाल ही में म्यूचुअल फंड पर सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया है. सेबी के अनुसार, 25 सदस्यीय सलाहकार परिषद की अध्यक्षता भारतीय रिजर्व बैंक की पूर्व डिप्टी गवर्नर उषा थोराट करेंगी. इस पैनल में 24 लोग शामिल थे.

किस देश ने एक शीर्ष सैन्य अधिकारी, जनरल मेजर बजराम बेगज को नया राष्ट्रपति चुना गया है?
Ans. अल्बानिया - अल्बानिया ने एक शीर्ष सैन्य अधिकारी, जनरल मेजर बजराम बेगज को नया राष्ट्रपति चुना गया है. निवर्तमान राष्ट्रपति इलिर मेटा ने एएएफ के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ के रूप में बेगज के पद छोड़ने से संबंधित डिक्री पर हस्ताक्षर किए है.

10 June 2022 Current Affairs

किस राज्य के वन्यजीव बोर्ड ने हाल ही में 12 नए संरक्षण भंडार और 3 वन्यजीव अभयारण्यों को मंजूरी दे दी है?
Ans. महाराष्ट्र - महाराष्ट्र राज्य वन्यजीव बोर्ड ने हाल ही में 12 नए संरक्षण भंडार और 3 वन्यजीव अभयारण्यों को मंजूरी दे दी है. इन संरक्षित क्षेत्रों का क्षेत्रफल लगभग 1,000 वर्ग किमी होगा। इसमें 692.74 वर्ग किमी का क्षेत्र संरक्षण भंडार के लिए होगा.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में किस शहर में राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया है?
Ans. दिल्ली - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया है. यह राष्ट्रीय स्तर का एक प्रमुख संस्थान होगा, यह शैक्षणिक, विधायी और कार्यकारी क्षेत्रों में जनजातीय चिंताओं, मामलों और मुद्दों का एक प्रमुख केंद्र बन जाएगा.

10 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
Ans. विश्व भूगर्भ जल दिवस - 10 जून को विश्वभर में विश्व भूगर्भ जल दिवस मनाया जाता है. अब भूमिगत जल स्रोतों के दोहन से स्थिति भयावह होती जा रही है, गर्मी के दिनों में दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ग्रामीण बूंद-बंूद पानी के लिए भटकते रहते हैं. लोगो को इसके बारे में जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है.

2022 पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में 180 देशों की सूची में कौन से स्थान पर रहा है?
Ans. 180वे स्थान - 2022 पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में 180 देशों की सूची में भारत 180वे स्थान पर रहा है. येल और कोलंबिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा यह सूचकांक जारी किया गया है. 18.9 के समग्र स्कोर के साथ, भारत अंतिम स्थान पर आया, जबकि डेनमार्क विश्व के सबसे स्थायी देश के रूप में पहले स्थान पर रहा है.

मारुति सुजुकी इंडिया ने हाल ही में किस राज्य के मानेसर में एशिया का सबसे बड़ा 20 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाया हैं?
Ans. हरियाणा - मारुति सुजुकी इंडिया ने हाल ही में हरियाणा के मानेसर में एशिया का सबसे बड़ा 20 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाया है. इस परियोजना से संगठन को प्रति वर्ष 28,000 मेगावाट बिजली प्रदान करने का अनुमान है. इस पहल से उत्पन्न ऊर्जा हर साल लगभग 67,000 कारों को बनाने के लिए आवश्यक ऊर्जा के समान होगी.

भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में किसे हराकर स्विट्जरलैंड के लुसाने में पहली FIH हॉकी 5s चैंपियनशिप जीती है?
Ans. पोलैंड हॉकी टीम - भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में पोलैंड को 6-4 से हराकर स्विट्जरलैंड के लुसाने में पहली FIH हॉकी 5s चैंपियनशिप जीती है. जबकि इससे पहले भारत ने पहले शानदार प्रदर्शन में मलेशिया को 7-3 हराया जिसमे भारत ने दूसरे हाफ में चार गोल किए.

आलोक कुमार चौधरी ने हाल ही में किस बैंक के नए एमडी के रूप में कार्यभार संभाला है?
Ans. भारतीय स्टेट बैंक - आलोक कुमार चौधरी ने हाल ही में अश्विनी भाटिया के प्रबंध निदेशक के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद भारतीय स्टेट बैंक के नए एमडी के रूप में कार्यभार संभाला है. चौधरी पहले बैंक में उप प्रबंध निदेशक (वित्त) थे, नए एमडी के रूप में, वह खुदरा व्यापार और संचालन को संभालेंगे.

किस राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने “बीच विजिल ऐप” लांच किया है?
Ans. गोवा - सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र और पर्यटन क्षेत्र के बीच हाल ही में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने "बीच विजिल ऐप" लांच किया है. जिसका उद्देश्य समुद्र तटों के समग्र प्रबंधन में पर्यटकों और समुद्र तट पर्यटन क्षेत्र में काम कर रहे संस्थानों को लाभ पहुंचाना है.

किस देश में हाल ही में खान क्वेस्ट 2022 अभ्यास शुरू हुआ है?
Ans. मंगोलिया - हाल ही में मंगोलिया में 14 दिवसीय खान क्वेस्ट 2022 अभ्यास शुरू हुआ है. इस अभ्यास में भारत सहित 16 देशों के सैन्य दल शामिल हैं. इसका उद्देश्य इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना, सैन्य संबंधों के लिए सैन्य निर्माण, सैन्य तैयारी और भाग लेने वाले देशों के बीच शांति समर्थन अभियान विकसित करना है.

11 June 2022 Current Affairs

FSSAI ने हाल ही में कौन सा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक जारी किया है?
Ans. चौथा - भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में चौथा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक जारी किया है. इस सूचकांक में, तमिलनाडु ने बड़े राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है.

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हाल ही में 105 घंटे में कितने किलोमीटर लम्बी सड़क बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?
Ans. 75 किलोमीटर - भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हाल ही में 105 घंटे 33 मिनट में, 75 किलोमीटर की सबसे लंबी निरंतर बिटुमिनस लेन के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. इस परियोजना को स्वतंत्र सलाहकारों की एक टीम सहित 720 श्रमिकों द्वारा कार्यान्वित किया गया था.

किस महान भारतीय महिला क्रिकेटर ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है?
Ans. मिताली राज - महान भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है. उन्होंने हाल ही में महिला विश्व कप 2022 में भारतीय टीम का नेतृत्व किया, जो हाल ही में न्यूजीलैंड में संपन्न हुआ था.

“श्रेयस जी होसुर” हाल ही में आयरनमैन ट्रायथलॉन को पूरा करने वाले कौन से भारतीय रेलवे अधिकारी बन गए हैं ?
Ans. पहले - "श्रेयस जी होसुर" हाल ही में आयरनमैन ट्रायथलॉन को पूरा करने वाले पहले भारतीय रेलवे अधिकारी बन गए है. उन्होंने विश्व में सबसे कठिन एकल-दिवसीय खेल आयोजन माने जाने वाले 'आयरनमैन' ट्रायथलॉन को पूरा किया, इस आयोजन में 3.8 किमी तैराकी, 180 किमी साइकिल चलाना और 42.2 किमी दौड़ शामिल है.

जापान में किस कंपनी के पूर्व सीईओ नोबुयुकी इदेई का हाल ही में निधन हो गया है?
Ans. सोनी - जापान में सोनी कंपनी के पूर्व सीईओ नोबुयुकी इदेई का हाल ही में निधन हो गया है. उन्होंने डिजिटल और मनोरंजन व्यवसायों में अपनी वृद्धि को आगे बढ़ाया है। वह 84 वर्ष के थे, 1998 से सीईओ के रूप में अपने सात वर्षों के दौरान, श्री इदेई ने एक वैश्विक कंपनी के रूप में सोनी के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया.

हिंदुस्तान यूनिलीवर को पीछे छोड़कर कौन सी कंपनी भारत की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बन गयी है?
Ans. अदानी विल्मर - हिंदुस्तान यूनिलीवर को पीछे छोड़कर हाल ही में अदानी विल्मर भारत की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बन गयी है. अदानी विल्मर लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2022 में कुल परिचालन राजस्व 54,214 करोड़ रुपये दर्ज़ किया है.

किस राज्य की प्रियंका मोहिते 8,000 मीटर से ऊपर की पांच चोटियों पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं ?
Ans. महाराष्ट्र - महाराष्ट्र के सतारा जिले की प्रियंका मोहिते हाल ही में 8,000 मीटर से ऊपर की पांच चोटियों पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बनी है. कंचनजंगा पर्वत पर चढ़ने के बाद प्रियंका ने यह मुकाम हासिल किया। 30 वर्षीय प्रियंका ने 5 मई को शाम करीब 4:42 बजे पृथ्वी की तीसरी सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई की.

किस बैंक ने डिजिटल ब्रोकिंग समाधान ‘E-Broking’ लॉन्च किया है?
Ans. इंडियन बैंक - इंडियन बैंक ने हाल ही में डिजिटल ब्रोकिंग समाधान 'E-Broking' लॉन्च किया है. "ई-ब्रोकिंग (E- Broking)'" एक त्वरित और कागज रहित डीमैट और ट्रेडिंग खाता खोलने की सेवा है। यह अब बैंक के मोबाइल बैंकिंग ऐप IndOASIS के माध्यम से उपलब्ध है.

किस पेट्रोलियम कंपनी ने पुष्प कुमार जोशी को अपना अंतरिम अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है?
Ans. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड - हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हाल ही में पुष्प कुमार जोशी को अपना अंतरिम अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है. वे HPCL के निदेशक-विपणन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। इससे पहले डॉ. जोशी 01 अगस्त, 2012 से निगम के निदेशक-मानव संसाधन थे.

12 June 2022 Current Affairs

विश्व में पहली बार, रामकृष्ण मुक्काविल्ली संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट द्वारा मान्यता प्राप्त करने वाले कौन से भारतीय बने है?
Ans. पहले - विश्व में पहली बार, रामकृष्ण मुक्काविल्ली हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट द्वारा मान्यता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने है. संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट ने दस नए एसडीजी पायनियर्स को नामित किया है, जो कॉर्पोरेट लीडर हैं.

किस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने सनवे फॉरमेंटेरा ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता है?
Ans. डी. गुकेश - भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने हाल ही में सनवे फॉरमेंटेरा ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता है. यह उन्हें खिताब की हैट्रिक थी. वर्षीय गुकेश (Elo 2637) ने अंतिम दौर में अर्मेनिया के जीएम हाइक एम मार्टिरोसियन से आठ अंकों के साथ खिताब जीता है.

किसने हाल ही में इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक और इक्विटास होल्डिंग्स लिमिटेड के विलय योजना को अपनी मंजूरी दे दी है?
Ans. भारतीय रिज़र्व बैंक - भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक और इक्विटास होल्डिंग्स लिमिटेड के विलय योजना को अपनी मंजूरी दे दी है. यह विलय आरबीआई के लघु वित्त बैंक नियमों का पालन करने के लिए किया जा रहा है.

कौन इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए है?
Ans. विराट कोहली - भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली हाल ही में इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए है. कोहली इंस्टाग्राम पर तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी भी हैं, जबकि पुर्तगाल क्रिस्टियानो रोनाल्डो 451 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चार्ट में सबसे शीर्ष स्थान पर हैं.

रोड्रिगो चाव्स ने हाल ही में किस देश ने नए राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला है?
Ans. कोस्टा रिका - रोड्रिगो चाव्स ने हाल ही में कोस्टा रिका के नए राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला है. उन्होंने भ्रष्टाचार से निपटने और देश की अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण का वादा करते हुए शपथ ली है.

भारत के किस पडोसी देश ने हाल ही में तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए एक क्रूड मिशन शुरू किया है?
Ans. चीन - चीन ने हाल ही में तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए एक क्रूड मिशन शुरू किया है. शेनझोउ -14 चालक दल छह महीने के लिए तियांगोंग स्टेशन पर रहेगा, दो प्रयोगशाला मॉड्यूल के मुख्य तियानहे लिविंग रूम में एकीकरण की देखरेख करेगा.

अयोध्या की पूर्व-प्रतिष्ठित क्रॉसिंग का नाम किसके नाम पर रखने की घोषणा की गयी है?
Ans. लता मंगेशकर - अयोध्या की पूर्व-प्रतिष्ठित क्रॉसिंग का नाम प्रसिद्ध गायिका भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर के नाम पर रखने की घोषणा की गयी है. योगी आदित्यनाथ ने शहर में एक महत्वपूर्ण चौराहे को चुनें और अगले 15 दिनों में इसका नाम लता मंगेशकर के नाम पर रखने का प्रस्ताव राज्य सरकार को सौंपें है.

12 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
Ans. विश्व बालश्रम निषेध दिवस - 12 जून को विश्वभर में विश्व बालश्रम निषेध दिवस मनाया जाता है. 19 वर्ष पहले इसकी शुरूआत अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने बाल श्रम को रोकने के लिए की गई थी. इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य बच्चों से मजदूरी ना कराकर उन्हें शिक्षा दिलाने और आगे बढ़ाने के लिए जागरूक करना है.

13 June 2022 Current Affairs

हाल ही में जारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में भारत का भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु कौन से स्थान पर रहा है?
Ans. 155वें - हाल ही में जारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में भारत का भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु 2022 रैंकिंग के बाद से 31 स्थान प्राप्त करते हुए 155 वें स्थान पर है जबकि इस रैंकिंग में अमेरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने पहला उसके बाद यूके में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी को स्थान मिला है.

किस अन्तर्राष्ट्रीय संगठन के प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कृष्णा श्रीनिवासन को एशिया-प्रशांत विभाग के प्रमुख नियुक्त किया है?
Ans. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष - अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने हाल ही में भारतीय नागरिक कृष्णा श्रीनिवासन को एशिया-प्रशांत विभाग के प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है. श्रीनिवासन चांगयोंग री का स्थान लेंगे जिनकी फंड से सेवानिवृत्ति की घोषणा 23 मार्च को की गई थी.

किस गायक को इंडो-यूके कल्चर प्लेटफॉर्म का एंबेसडर नियुक्त किया है?
Ans. एआर रहमान - महान गायक एआर रहमान को हाल ही में इंडो-यूके कल्चर प्लेटफॉर्म का एंबेसडर नियुक्त किया है. उन्हें सीजन ऑफ़ कल्चर का राजदूत नियुक्त किया गया है. जो भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ का प्रतीक है. इस संस्कृति के मौसम का उद्देश्य कला, अंग्रेजी और शिक्षा के क्षेत्रों में भारत-यूके सहयोग को मजबूत करना है.

हाल ही में किस देश के पहले राष्ट्रपति लियोनिद क्रावचुक का हाल ही में निधन हो गया है?
Ans. यूक्रेन - स्वतंत्र यूक्रेन के पहले राष्ट्रपति लियोनिद क्रावचुक का हाल ही में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया वह एक कम्युनिस्ट नेता थे, जिन्होंने सोवियत संघ के डेथ वारंट पर हस्ताक्षर करने में मदद की और फिर स्वतंत्र यूक्रेन के पहले राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया है.

भारत ने किस वर्ष पहला मानव अंतरिक्ष मिशन “गगनयान” और साथ ही पहला मानव महासागर मिशन लॉन्च करने की घोषणा की है?
Ans. 2023 - भारत ने वर्ष 2023 में पहला मानव अंतरिक्ष मिशन "गगनयान" और साथ ही पहला मानव महासागर मिशन लॉन्च करने की घोषणा की है. अंतरिक्ष और महासागर मानव मिशन दोनों के लिए परीक्षण एक उन्नत चरण में विकसित हुआ है.

डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए विश्व का पहला “राईट टू रिपेयर” कानून किस विधानमंडल द्वारा पारित किया गया है?
Ans. न्यूयॉर्क विधानमंडल - न्यूयॉर्क राज्य विधायिका विधानमंडल ने हाल ही में डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए विश्व का पहला "राईट टू रिपेयर" कानून पारित किया है. डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माताओं द्वारा ग्राहकों और स्वतंत्र मरम्मत व्यवसायों के लिए पुर्जे, उपकरण, सूचना और सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने के लिए यह बिल जरूरी होगा.

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और किस मंत्रालय ने क्रेडिट रणनीतिक साझेदारी के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये है?
Ans. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय - कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने हाल ही में क्रेडिट रणनीतिक साझेदारी के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये है. जिसके तहत यूएनडीपी केंद्र की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड को तकनीकी सहायता देगा.

13 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
Ans. अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस - 13 जून को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस मनाया जाता है. इस दिन हर वर्ष लोगों को शिक्षित करने और ऐल्बिनिज़म से पीड़ित लोगों, जो सभी प्रकार के मानवाधिकारों के उल्लंघन का शिकार होते रहते हैं, उनके लिए जश्न मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

दूरदर्शन समाचार के महानिदेशक का नाम बताइए, जिसे हाल ही में प्रसार भारती का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है?
Ans. मयंक कुमार अग्रवाल - दूरदर्शन समाचार के महानिदेशक मयंक कुमार अग्रवाल को हाल ही में प्रसार भारती का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उन्होंने शशि शेखर वेम्पति का स्थान लिया, जिन्होंने पांच साल तक राज्य प्रसारक के सीईओ के रूप में कार्य किया है.

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को हाल ही में किस देश का नया राष्ट्रपति चुना गया है?
Ans. संयुक्त अरब अमीरात - संघ की सर्वोच्च परिषद ने हाल ही में अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को संयुक्त अरब अमीरात का नया राष्ट्रपति चुना गया है. उन्होंने शेख ख़लीफ़ा बिन जायद अल नाहयान का स्थान लिया है, जिनका 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है.

14 June 2022 Current Affairs

कौन सा राज्य ड्रोन नीति को मंजूरी देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?
Ans. हिमाचल प्रदेश - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हाल ही में राज्य ड्रोन नीति को मंजूरी दे दी है. इस राज्य ड्रोन नीति को मंजूरी देने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य बन गया है. क्योंकि हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य में विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं के लिए ड्रोन और इसी तरह की तकनीक के उपयोग को सक्षम करना चाहती है.

अंकटाड के मुताबिक, विश्व निवेश रिपोर्ट में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
Ans. 7वें - व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंकटाड) के मुताबिक, विश्व निवेश रिपोर्ट में भारत 7वें स्थान पर रहा है. अंकटाड ने कहा कि भारत में एफडीआई प्रवाह 2021 में घटकर 45 बिलियन डॉलर हो गया, जो पिछले वर्ष में 64 बिलियन डॉलर था.

हाल ही में किसने “द मुधोल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, बागलकोट” का लाइसेंस रद्द कर दिया है?
Ans. भारतीय रिजर्व बैंक - भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में "द मुधोल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, बागलकोट" का लाइसेंस रद्द कर दिया है. इस प्रकार इसे जमा राशि के पुनर्भुगतान और नए धन की स्वीकृति से प्रतिबंधित कर दिया है.

किस भारतीय राजनयिक को प्रौद्योगिकी पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का दूत नियुक्त किया गया है?
Ans. अमनदीप सिंह गिल - संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हाल ही में भारतीय राजनयिक अमनदीप सिंह गिल को प्रौद्योगिकी पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का दूत नियुक्त किया है. संयुक्त राष्ट्र ने उन्हें "डिजिटल प्रौद्योगिकी पर एक विचारशील नेता" के रूप में वर्णित किया है.

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत हाल ही में एन जे ओझा को कितने वर्ष के लिए मनरेगा लोकपाल नियुक्त किया गया है?
Ans. 2 वर्ष - महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत हाल ही में एन जे ओझा को 2 वर्ष के लिए मनरेगा लोकपाल नियुक्त किया गया है. एक लोकपाल के पास मनरेगा श्रमिकों से शिकायतें प्राप्त करने की शक्ति है, ऐसी शिकायतों पर विचार करें.

किस राज्य सरकार ने वाईएसआर यंत्र सेवा योजना शुरू की है?
Ans. आंध्र प्रदेश सरकार - आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में वाईएसआर यंत्र सेवा योजना शुरू की है. और आंध्र प्रदेश के गुंटूर में चुट्टुगुंटा केंद्र में ट्रैक्टरों और कंबाइन हार्वेस्टर के वितरण को हरी झंडी दिखाई है.

हाल ही में नई दिल्ली में डीएसडीपी उत्कृष्टता पुरस्कारों का कौन सा संस्करण आयोजित किया गया है?
Ans. दूसरा संस्करण - हाल ही में नई दिल्ली में डीएसडीपी उत्कृष्टता पुरस्कारों का दूसरा संस्करण आयोजित किया गया है. जिसमें क्षेत्र के शीर्ष 30 जिलों को कौशल विकास में अपनी अनूठी सर्वोत्तम प्रथाओं के लिए मान्यता दी गई थी.

14 जून को विश्वभर में कौन सा मनाया जाता है?
Ans. विश्व रक्तदान दिवस - 14 जून को विश्वभर में विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस दिन को रक्तदान दिवस के रूप में घोषित किया गया है। वर्ष 2004 में स्थापित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित रक्त रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.

हाल ही में किस देश ने चांद का विश्व का सबसे विस्तृत नक्शा जारी किया हैं ?
Ans. चीन - चीन ने हाल ही में चांद का विश्व का सबसे विस्तृत नक्शा जारी किया है. जो कहता है कि यह अब तक का सबसे विस्तृत विवरण है, जो 2020 में अमेरिका द्वारा मैप की गई तुलना में चंद्र सतह का और भी बारीक विवरण दर्ज करता है.

16 June 2022 Current Affairs

हाल ही में कौन से विश्‍व व्‍यापार संगठन का मंत्रिस्‍तरीय सम्‍मेलन जिनेवा-स्विटजरलैंड में शुरू हुआ है?
Ans. 12वें - 12वें विश्‍व व्‍यापार संगठन का मंत्रिस्‍तरीय सम्‍मेलन जिनेवा-स्विटजरलैंड में शुरू हुआ है. मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में व्यापार मंत्रियों और संगठन के 164 सदस्यों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. यह विश्व व्यापार संगठन का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है.

किस राज्य के किशोर राहुल श्रीवास्तव भारत के 74वें ग्रैंडमास्टर बने है?
Ans. तेलंगाना - इटली में 9वें कैटोलिका शतरंज महोत्सव 2022 के दौरान लाइव फीडे रेटिंग में 2500 (एलो पॉइंट) की बाधा को तोड़कर तेलंगाना के किशोर राहुल श्रीवास्तव भारत के 74वें ग्रैंडमास्टर बने है. जबकि उनसे पहले भरत सुब्रमण्यम जनवरी में देश के 73वें जीएम बने थे.

हाल ही में किस राज्य ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का खिताब जीता है?
Ans. हरियाणा - हरियाणा ने अंतिम दिन 52 गोल्ड मैडल के साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का खिताब जीता है. हरियाणा ने भी 39 रजत और 46 कांस्य पदक जीते, जिससे उनका कुल पदक 137 पदक हो गया.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने तुबा हसन और किस खिलाडी को मई के लिए आईसीसी प्लेयर्स ऑफ द मंथ चुना है?
Ans. एंजेलो मैथ्यूज - अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने श्रीलंका के बल्लेबाजी स्टार एंजेलो मैथ्यूज और पाकिस्तान की पहली स्पिन सनसनी तुबा हसन को मई के लिए आईसीसी प्लेयर्स ऑफ द मंथ चुना है. तुबा हसन को अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान गेंद के साथ महत्वपूर्ण सफलता का आनंद लेने के बाद सम्मान से सम्मानित किया गया है.

किस राज्य सरकार ने हाल ही में “किसान पंजीकरण और एकीकृत लाभार्थी सूचना प्रणाली” या “फ्रूट्स सॉफ्टवेयर” लांच किया है?
Ans. कर्नाटक सरकार - कर्नाटक सरकार ने हाल ही में "किसान पंजीकरण और एकीकृत लाभार्थी सूचना प्रणाली" या "फ्रूट्स सॉफ्टवेयर" लांच किया है. यह सॉफ्टवेयर स्वामित्व को प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड और कर्नाटक की भूमि डिजीटल भूमि रिकॉर्ड प्रणाली का उपयोग करके एकल पंजीकरण की सुविधा देगा.

अंडमान सागर में भारतीय नौसेना इकाइयों और इंडोनेशियाई नौसेना के बीच कौन सा संयुक्त गश्ती अभ्यास आयोजित किया गया हैं?
Ans. 38वां - अंडमान सागर और मलक्का जलडमरूमध्य में हाल ही में भारतीय नौसेना इकाइयों और इंडोनेशियाई नौसेना के बीच 38वां भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्ती अभ्यास आयोजित किया गया है. यह दोनों देशों के बीच पहला महामारी के बाद समन्वित गश्ती (CORPAT) है.

किस शहर में भारत का पहला केंद्रीकृत एसी रेलवे टर्मिनल “सर एम विश्वेश्वरैया रेलवे टर्मिनल” शुरू किया गया हैं?
Ans. बेंगलुरु - कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हाल ही में भारत का पहला केंद्रीकृत एसी रेलवे टर्मिनल "सर एम विश्वेश्वरैया रेलवे टर्मिनल" शुरू किया गया है. त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ने इस विशेष अवसर को चिह्नित करने के लिए स्टेशन को पार किया है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक वातानुकूलित एसएमवी रेलवे टर्मिनल 314 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है.

किस देश के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रबाब फातिमा को संयुक्त राष्ट्र की अवर महासचिव नियुक्त किया गया है?
Ans. बांग्लादेश - बांग्लादेश के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रबाब फातिमा को संयुक्त राष्ट्र की अवर महासचिव नियुक्त किया गया है. वे जमैका के कर्टेने रैट्रे की जगह लेंगी जिन्हें शेफ डी कैबिनेट के रूप में नियुक्त किया गया था. वे इस पद पर नियुक्त होने वाली बांग्लादेश की पहली महिला राजनयिक हैं.

17 June 2022 Current Affairs

किस शहर में भारत की पहली डिस्प्ले फैब्रिकेशन यूनिट स्थापित की जाएगी?
Ans. हैदराबाद - तेलंगाना सरकार ने हाल ही में हैदराबाद में भारत की पहली डिस्प्ले फैब्रिकेशन यूनिट स्थापित करने के लिए बेंगलुरु बेस्ड Elest के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है. इस यूनिट को 24,000 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित की जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस शहर में श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर का उद्घाटन किया है?
Ans. पुणे - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे के देहू में श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर का उद्घाटन किया है. वह एक वारकरी संत व कवि थे। वे भक्ति आन्दोलन के एक प्रमुख व्यक्ति थे. वे "अभंग" भक्ति कविता के लिए जाने जाते थे.

हाल ही में किस सरकार ने UNDP के सहयोग से ऑक्सीजन उत्पादन सुविधा का निर्माण किया है?
Ans. दिल्ली सरकार - दिल्ली सरकार ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) भारत के सहयोग से हाल ही में दिल्ली के जी बी पंत अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन सुविधा का निर्माण किया है. ऑक्सीजन प्लांट प्रेशर स्विंग सोखना तकनीक का उपयोग करके प्रति मिनट लगभग 1,000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करता है.

IWF यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में सनापति गुरुनायडू ने कितने किलोग्राम वर्ग इवेंट में गोल्ड मैडल जीता है?
Ans. 55 किलोग्राम - मेक्सिको के लियोन में आयोजित IWF यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय भारोत्तोलक सनापति गुरुनायडू ने 55 किलोग्राम वर्ग इवेंट में गोल्ड मैडल जीता है. उन्होंने स्नैच में 104 किलोग्राम भार उठाकर रजत और क्लीन एंड जर्क में 126 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता है.

भारत के नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में पावो नूरमी खेलों में कितने मीटर की दूरी पर भाला फेंक के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है?
Ans. 89.30 मीटर - भारत के नीरज चोपड़ा ने हाल ही में फिनलैंड में पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर की दूरी पर भाला फेंक के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले नीरज चोपड़ा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 88.07 मीटर था जो उन्होंने पिछले साल मार्च में पटियाला में बनाया था.

किस योजना के तहत भारत की पहली निजी ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई गई है ?
Ans. भारत गौरव योजना - भारत गौरव योजना के तहत हाल ही में भारत की पहली निजी ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई गई है. एक निजी ऑपरेटर द्वारा कोयंबटूर और शिरडी के बीच संचालित होने वाली पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है. भारतीय रेलवे ने थीम आधारित भारत गौरव ट्रेन का संचालन नवंबर 2021 में शुरू किया था.

किस कंपनी ने हाल ही में महिला संस्थापकों के लिए स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्रोग्राम की घोषणा की है?
Ans. गूगल - गूगल कंपनी ने हाल ही में महिला संस्थापकों के लिए स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्रोग्राम की घोषणा की है. यह कार्यक्रम उन्हें धन उगाहने और काम पर रखने जैसी चुनौतियों का समाधान करने में मदद करेगा. गूगल फॉर स्टार्टअप एक्सेलेरेटर इंडिया – वीमेन फाउंडर्स जुलाई-2022 से सितम्बर-2022 तक चलेगी.

17 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
Ans. सूखा व मरुस्थलीकरण नियंत्रण दिवस - 17 जून को विश्वभर में सूखा व मरुस्थलीकरण नियंत्रण दिवस (World Day to Combat Desertification and Drought) मनाया जाता है. यह दिवस मरुस्थलीकरण और सूखे की उपस्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने और मरुस्थलीकरण को रोकने तथा सूखे से उबरने के तरीकों पर प्रकाश डालने के लिए मनाया जाता है.

19 June 2022 Current Affairs

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने किस फल के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बहरीन में मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया है?
Ans. आम - कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने हाल ही में आम के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बहरीन में 8 दिवसीय मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया है. आम की सभी किस्मों को सीधे किसानों और दो किसान उत्पादक संगठनों से खरीदा गया है.

वार्षिक विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2022 में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
Ans. 37वें - सूचकांक प्रबंधन विकास संस्थान के वार्षिक विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2022 में भारत 37वें स्थान पर रहा है. इस सूचकांक के मुताबिक, भारत ने एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज वृद्धि देखी है. इसके सूचकांक में डेनमार्क पिछले साल तीसरे स्थान से 63 देशों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गया है.

सुप्रीमकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई को किस परिषद के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
Ans. भारतीय प्रेस परिषद - सुप्रीमकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई को भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है. न्यायमूर्ति देसाई ने हाल ही में जम्मू और कश्मीर पर परिसीमन आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया गया है.

महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए किस सोशल नेटवर्क और संयुक्त राष्ट्र की महिलाओं ने समझोता किया है?
Ans. लिंक्डइन - महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लिंक्डइन और संयुक्त राष्ट्र की महिलाओं ने समझोता किया है. इसके तहत लिंक्डइन 5 लाख डॉलर निवेश करेगी, यह परियोजना महाराष्ट्र में 2,000 महिलाओं के डिजिटल, सॉफ्ट और रोजगार योग्यता कौशल को विकसित करने के लिए एक पायलट लॉन्च करेगी.

बीएस पाटिल ने किस राज्य के लोकायुक्त के रूप में शपथ ली है?
Ans. कर्नाटक - भीमनगौड़ा संगनगौड़ा पाटिल (बीएस पाटिल) ने हाल ही में कर्नाटक के लोकायुक्त के रूप में शपथ ली है. राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा न्यायमूर्ति पाटिल को पद की शपथ दिलाई गई है.

सीओएआई ने किस कंपनी के अध्यक्ष प्रमोद के मित्तल को 2022-23 के लिए एसोसिएशन का नया चेयरपर्सन नामित किया है?
Ans. रिलायंस जियो इंफोकॉम - रिलायंस जियो इंफोकॉम के अध्यक्ष प्रमोद के मित्तल उद्योग निकाय सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने एसोसिएशन का नया चेयरपर्सन नामित किया है. वे पहले COAI के उपाध्यक्ष थे, जिनके सदस्यों में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफ़ोन आईडिया शामिल हैं.

19 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
Ans. विश्व एथनिक दिवस - 19 जून को विश्वभर में विश्व एथनिक दिवस मनाया जाता है. विश्व संस्कृति के संरक्षण तथा उसे सुरक्षित रखने के उद्देश्य से इस दिवस को मनाया जाता है. विश्‍व एथनिक दिवस के जरिए लोगों को हमारी संस्कृति के प्रति जागरूक किया जाता है.

किस देश में हाल ही में युवा सांसदों का 8वां वैश्विक सम्मेलन का आयोजन किया गया है?
Ans. मिस्र - हाल ही में मिस्र में युवा सांसदों का 8वां वैश्विक सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इस 2 दिवसीय सम्मेलन का आयोजन प्रतिनिधि सभा और अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है.

20 June 2022 Current Affairs

किस आईआईटी संस्थान ने सेप्टिक टैंक को साफ करने के लिए रोबोट विकसित किया है?
Ans. आईआईटी मद्रास - आईआईटी मद्रास ने हाल ही में मानव हस्तक्षेप के बिना सेप्टिक टैंक को साफ करने के लिए एक रोबोट विकसित किया है. "होमोएसईपी" नाम की दस इकाइयों को पूरे तमिलनाडु में तैनात करने की योजना है. इस रोबोट को भविष्य में हाथ से मैला ढोने की प्रथा को खत्म करने के लक्ष्य के साथ डिजाइन किया गया है.

कौन सा देश पहली बार नाटो शिखर सम्मेलन में भाग लेगा?
Ans. जापान - जापान देश पहली बार नाटो शिखर सम्मेलन में भाग लेगा. इस महीने होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में भाग जापान के प्रधान मंत्री, फुमियो किशिदा हिस्सा लेंगे. जापान, जो एक प्रमुख अमेरिकी सहयोगी और नाटो सदस्य नहीं है, ने यूक्रेन को रक्षात्मक आपूर्ति की है और अन्य सात देशों के समूह के साथ मिलकर रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाए हैं.

सरकार ने सीएपीएफ और असम राइफल्स भर्ती में अग्निवीरों के लिए कितने % आरक्षण की घोषणा की है?
Ans. 10% - अग्निपथ योजना के व्यापक विरोध के बाद सरकार ने सीएपीएफ और असम राइफल्स भर्ती में अग्निवीरों के लिए 10% के आरक्षण की घोषणा की है. गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ और असम राइफल्स में अग्निवीरों को तीन साल की छूट देने का भी फैसला किया है.

जीएसटी परिषद की कौन से बैठक 28 और 29 जून, 2022 को श्रीनगर आयोजित की जाएगी?
Ans. 47वीं - जीएसटी परिषद की 47वीं बैठक 28 और 29 जून, 2022 को श्रीनगर आयोजित की जाएगी. जिसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी. 1 जुलाई, 2017 को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के शुभारंभ से पहले, परिषद की 14वीं बैठक 18 और 19 मई को शहर में आयोजित की गई थी.

हमजा आब्दी बर्रे को हाल ही में किस देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?
Ans. सोमालिया - हमजा आब्दी बर्रे को हाल ही में सोमालिया का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है. अर्ध-स्वायत्त राज्य जुबालैंड के 48 वर्षीय हमजा अब्दी बर्रे ने मोहम्मद हुसैन रोबले की जगह ली है. मोहम्मद ने मई में दूसरी बार राष्ट्रपति पद जीता था, जो पहले 2012 से 2017 तक सेवा कर चुके थे.

जियो-बीपी और किसने “2030 तक क्लाइमेट ग्रुप की 100 प्रतिशत ईवी फ्लीट की ईवी 100 पहल” के समर्थन करने के लिए समझौता किया है?
Ans. ज़ोमैटो - जियो-बीपी और ज़ोमैटो ने हाल ही में "2030 तक क्लाइमेट ग्रुप की 100 प्रतिशत ईवी फ्लीट की ईवी 100 पहल" के समर्थन करने के लिए समझौता किया है. जियो-बीपी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बीपी के बीच ईंधन और गतिशीलता संयुक्त उद्यम, ज़ोमैटो को ईवी गतिशीलता सेवाएं प्रदान करेंगे.

20 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
Ans. विश्व शरणार्थी दिवस - 20 जून को विश्वभर में विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है. यह दिवस विश्वभर में शरणार्थियों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। 4 दिसंबर 2000 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने निर्णय लिया कि 2000 से, 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस के रूप में मनाया गया.

किस देश के पश्चिमी तट से दूर उथले पानी में विश्व के सबसे बड़े जीवित पौधे की खोज की गई है?
Ans. ऑस्ट्रेलिया - ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट से दूर उथले पानी में विश्व के सबसे बड़े जीवित पौधे की खोज की गई है. इस विशाल समुद्री घास, एक समुद्री फूल वाला पौधा जिसे पॉसिडोनिया ऑस्ट्रेलिया के नाम से जाना जाता है. शार्क बे में 112 मील (180 किलोमीटर) से अधिक तक फैला हुआ है.

21 June 2022 Current Affairs

21 जून को कौनसा अंतराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है?
Ans. अंतराष्ट्रीय योग दिवस - योग शारीरिक, मानसिक स्वस्थ के बेहद जरुरी है. 2014 इस दिवस की स्थापना के बाद, 2015 से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

कौन बंगाल के शीर्ष शतरंज संगठन के अध्यक्ष बने?
Ans. दिब्येंदु बरुआ - शतरंज ग्रैंडमास्टर दिब्येंदु बरुआ को हाल ही में सारा बांग्ला डाबा संगठन (एसबीडीएस) की वार्षिक बैठक में वर्ष 2026 तक पांच वर्ष के लिए संगठन का अध्यक्ष चुना गया।

29 जुलाई 2022 से बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में निम्नलिखित में से कौन कप्तानी करेंगे?
Ans. मनप्रीत सिंह - 29 जुलाई से बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिये 18-सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा सोमवार को की। राष्ट्रमंडल खेलों के लिये भारत को इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ पूल बी में रखा गया है। भारत का पहला मैच 31 जुलाई को घाना के विरुद्ध होगा।

‘शाबाश मितु’ किस क्रिकेट महिला खिलाडी की बायोपिक है?
Ans. मिताली राज - भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर मिताली राज के ऊपर हाल ही में बनी बायोपिक 'शाबाश मितु' का ट्रेलर आउट हुआ है.

हाल ही में फातिमा पेमान किस देश की संसद में हिजाब पहनने वाली पहली मुस्लिम महिला बनीं ?
Ans. ऑस्ट्रेलिया - फातिमा पेमान 20 जून 2022 को ऑस्ट्रेलिया की संसद में हिजाब पहनने वाली पहली मुस्लिम महिला बनीं.

किसने हाल ही में ओवीएल के वित्त निदेशक के रूप में पदभार संभाला?
Ans. अनुपम अग्रवाल - अनुपम अग्रवाल ने ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) के वित्त निदेशक के रूप में पदभार संभाला लिया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

23 से 29 अगस्त 2022 में शुरू होने वाले ‘रैकेटलॉन टूर्नामेंट’ किस देश में आयोजित होंगे?
Ans. ऑस्ट्रेलिया - ऑस्ट्रेलिया के ग्राज में 23 से 29 अगस्त तक आयोजित होने वाले रैकेटलॉन टूर्नामेंट के लिए आठ सदस्यीय भारतीय टीम की सोमवार को घोषणा की गयी।

ह्यूबर्ट हर्काज ने किस खिलाडी को हराकर हाल ही ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता?
Ans. दानिल मेदवेदेव - ह्यूबर्ट हर्काज ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव को सीधे सेटों में हराकर हाले ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता और फिर से विंबलडन के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

22 June 2022 Current Affairs

एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2022 के लिए किस महिला गोलकीपर खिलाडी को विश्व कप टीम की कप्तान चुना गया?
Ans. सविता पूनिया - हॉकी इंडिया ने मंगलवार को एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के लिये गोलकीपर सविता की कप्तानी में 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। नीदरलैंड और स्पेन में एक से 17 जुलाई तक होने वाले विश्व कप में भारत को इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और चीन के साथ पूल बी में रखा गया है।

कौन फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसियेशन (एफआईसीए) की पहली महिला अध्यक्ष बनी?
Ans. लिजा स्थालकर - पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लिजा स्थालकर फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसियेशन (एफआईसीए) की पहली महिला अध्यक्ष बन गयी हैं।

बधिरों की पहली टी20 राष्ट्रीय क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब भारत के किस राज्य ने जीता?
Ans. आंध्र प्रदेश - भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए ) ने बधिरों के लिए केएफसी अंडर 19 पहली टी 20 राष्ट्रीय क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन किया। आंध्र प्रदेश डेफ ने पहले सीजन में गुजरात डेफ को 5 विकेट से हराकर टी-20 चैंपियनशिप खिताब जीता।

हाल ही में स्वदेशी अंतरिक्ष रॉकेट ‘नूरी’ का प्रक्षेपण किस किया देश ने किया?
Ans. दक्षिण कोरिया - दक्षिण कोरिया ने हाल ही में अपने स्वदेशी अंतरिक्ष रॉकेट ‘नूरी’ का प्रक्षेपण किया।

हाल ही में किसने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के निदेशक (वित्त) के निदेशक पद का कार्यभार संभाला?
Ans. श्री अनिल कुमार तुल्सीआनी - श्री अनिल कुमार तुल्सीआनी ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के निदेशक (वित्त) के निदेशक पद का कार्यभार संभाला है।

‘ग्रां प्री बैडमिंटन लीग’ किस राज्य के बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित की हाल ही में की जाएगी?
Ans. कर्नाटक - कर्नाटक की बहुप्रतीक्षित बैडमिंटन लीग 'ग्रां प्री बैडमिंटन लीग' स्थगित कर दी गयी है। लीग कमिश्नर प्रशांत रेड्डी ने हाल ही में इसकी सूचना दी।

हाल ही में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने किसे रांची विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त करने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है?
Ans. अजीत कुमार सिन्हा - झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने अजीत कुमार सिन्हा को रांची विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त करने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।

भारतीय कैडेट महिला पहलवानों ने अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कितने स्वर्ण जीते?
Ans. चार - भारतीय कैडेट महिला पहलवानों ने अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता।

हाल ही में किस खिलाड़ी ने एशियाई ट्रैक साइक्लिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतते हुए भारत को एक किमी टाइम ट्रायल प्रतियोगिता का पहला अंतरराष्ट्रीय पदक दिलाया?
Ans. रोनाल्डो सिंह - विश्व जूनियर चैम्पियन और एशिया के रिकॉर्ड होल्डर रोनाल्डो सिंह लैटोनजाम ने 58.254 किमी/घंटा की रफ्तार से साइकिलिंग करते हुए 1:01.798 के समय में रेस को पूरा किया।

24 June 2022 Current Affairs

भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-24 का हाल ही में फ्रेंच गुयाना में कहाँ से यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एरियन रॉकेट से सफल प्रक्षेपण किया गया?
Ans. कोरू - भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-24 का गुरुवार सुबह फ्रेंच गुयाना के कोरू से यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एरियन रॉकेट से सफल प्रक्षेपण किया गया। भारत के 24 कू बैंड वाले इस संचार उपग्रह का वजन 4,180 किलोग्राम है।

हाल ही में कौन हिमाचल के नये मुख्य न्यायाधीश बने?
Ans. अमजद सईद - बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अमजद सईद ने आज हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभाला।

किस अकादमी ने हाल ही में इंद्राणी शर्मा मेमोरियल टूर्नामेंट का खिताब जीता?
Ans. आरकेबी अकादमी - स्वर्गीय श्रीमती इंद्राणी शर्मा मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में, टॉस जीतकर आरकेबी अकादमी ने पहले फील्डिंग का फैसला किया।

हाल ही में किसनें होम ऑटोमेशन उत्पाद किये लाँच?
Ans. होगर कंट्रोल्स - स्मार्ट होम्स के लिए समाधान प्रदान करने वाली आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) कंपनी होगर कंट्रोल्स ने भारतीय बाजार में स्मार्ट टच पैनल्स, कंट्रोलर्स, डिजिटल डोर लॉक्स और स्मार्ट कर्टेन मोटर्स की नई रेंज लॉन्च की है।

ईलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी ओमेबगा सेकी मोबिलिटी (ओएसएम) ने चाकन में ईवी विनिर्माण के लिए कितने करोड़ रुपये की लागत से नया संयंत्र लगाने की आज घोषणा की?
Ans. 40 करोड़ - ईलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी ओमेबगा सेकी मोबिलिटी (ओएसएम) ने चाकन में ईवी विनिर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये की लागत से नया संयंत्र लगाने की आज घोषणा की।

फ्रॉम लखनऊ टू लुटियंस: द पावर एंड प्ले ऑफ उत्तर प्रदेश’ पुस्तक किसके द्वारा लिखित है?
Ans. अभिज्ञान प्रकाश - बिहार के अभिज्ञान प्रकाश द्वारा लिखित पुस्तक ‘फ्रॉम लखनऊ टू लुटियंस: द पावर एंड प्ले ऑफ उत्तर प्रदेश’ का विमोचन बीते दिनों ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी में किया गया।

हाल ही में किसने NIRYAT पोर्टल का उद्घाटन किया?
Ans. नरेन्द्र मोदी - PM Modi ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के नए परिसर वाणिज्य भवन और NIRYAT पोर्टल का उद्घाटन किया।

25 June 2022 Current Affairs

पहली भारत-नेपाल भारत गौरव पर्यटक ट्रेन किस रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गयी है?
Ans. सफदरजंग रेलवे स्टेशन - पहली भारत-नेपाल भारत गौरव पर्यटक ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गयी है. इस ट्रेन में 500 भारतीय पर्यटक सवार हैं यह 23 जून को नेपाल के जनकपुर धाम स्टेशन पर पहुंचेगी.

संयुक्त राष्ट्र में भारत की अगली स्थायी प्रतिनिधि के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Ans. रुचिरा कंबोज - संयुक्त राष्ट्र में भारत की अगली स्थायी प्रतिनिधि के रूप में वर्तमान में भूटान में भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज को नियुक्त किया गया है. रुचिरा कंबोज टी.एस. तिरुमूर्ति का स्थान लेंगी। उनके जल्द ही कार्यभार संभालने की संभावना है.

किस संस्थान में 280 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किये गए सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का हाल ही में उद्घाटन किया गया है?
Ans. भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु - भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु में 280 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किये गए सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया है. प्रधानमंत्री ने बागची पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की आधारशिला रखी। यह 832 बिस्तरों वाला अस्पताल है.

किस राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 17वें ‘शाला प्रवेशोत्सव’ का शुभारंभ किया है?
Ans. गुजरात - गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हाल ही में राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों को नामांकित करने के लिए 17वें 'शाला प्रवेशोत्सव' का शुभारंभ किया है. इस तीन दिवसीय नामांकन अभियान बनासकांठा जिले के वडगाम तालुका के मेमादपुर प्राथमिक विद्यालय से शुरू हुआ है.

कौन सा हवाई अड्डा पूरी तरह से हाइड्रो और सौर ऊर्जा से चलने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बन गया है?
Ans. दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा - दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा इस महीने से पूरी तरह से हाइड्रो और सौर ऊर्जा से चलने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बन गया है. यह कदम साल 2030 तक 'नेट जीरो कार्बन एमिशन एयरपोर्ट' के लक्ष्य को हासिल करने के हवाई अड्डे के लक्ष्य का हिस्सा है.

हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने यूरोपीय लोगों के बीच आम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बेल्जियम में मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया है?
Ans. पीयूष गोयल - भारतीय केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में यूरोप में भारतीय आमों मार्केट स्थापित करने और यूरोपीय लोगों के बीच आम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बेल्जियम में मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया है. भारत शेष विश्व में आमों का एक बड़ा आपूर्तिकर्ता है.

हाल ही में जारी नवीनतम फीफा विश्व रैंकिंग में भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम कौन से स्थान पर रही है?
Ans. 104वें स्थान - हाल ही में जारी नवीनतम फीफा विश्व रैंकिंग में भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम दो स्थान की छलांग के साथ 104वें स्थान पर रही है. लेकिन एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के सदस्यों में भारत की रैंकिंग 19वें स्थान पर स्थिर बनी हुई है.

किस देश ने हाल ही में GSAT-24 उपग्रह को फ्रेंच रॉकेट से लांच किया है?
Ans. भारत - भारत ने हाल ही में GSAT-24 उपग्रह को फ्रेंच रॉकेट से लांच किया है. जिसे इसरो द्वारा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के लिए बनाया गया है. इसे उपग्रह को एरियन 5 अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान पर फ्रांसीसी कंपनी एरियनस्पेस द्वारा लॉन्च किया गया था.

26 June 2022 Current Affairs

किस सरकार ने हाल ही में मध्यम और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है?
Ans. दिल्ली सरकार - दिल्ली सरकार ने हाल ही में नवंबर से फरवरी तक दिल्ली में मध्यम और भारी माल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि सर्दियों के महीनों में वाहनों के प्रदूषण से वायु की गुणवत्ता बिगड़ जाती है.

किस राज्य के पूर्व डीजीपी दिनकर गुप्ता को राष्ट्रीय जांच एजेंसी का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है?
Ans. पंजाब - पंजाब के पूर्व डीजीपी दिनकर गुप्ता को राष्ट्रीय जांच एजेंसी का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है. दिनकर गुप्ता के पास पुलिस प्रशासन में मास्टर डिग्री है। उन्होंने 2019 में पंजाब पुलिस के महानिदेशक का पद संभाला था.

किस बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर एस.एस. मुंद्रा को विश्व के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
Ans. भारतीय रिज़र्व बैंक - भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर एस.एस. मुंद्रा को विश्व के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वे न्यायमूर्ति विक्रमजीत सेन की जगह लेंगे. जबकि वर्ष 2014 में सेवानिवृत्त होने तक, बैंक ऑफ बड़ौदा में अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पदों पर कार्य किया है.

हाल ही में किस देश ने “नूरी रॉकेट” का उपयोग करके अपना पहला उपग्रह सफलतापूर्वकलॉन्च किया है?
Ans. दक्षिण कोरिया - दक्षिण कोरिया ने हाल ही में घरेलू "नूरी रॉकेट" का उपयोग करके अपना पहला उपग्रह सफलतापूर्वकलॉन्च किया है. जिससे देश की बढ़ती एयरोस्पेस महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा मिला है.

चीन के सिचुआन प्रांत ज़िचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर हाल ही में कितने नए रिमोट सेंसिंग उपग्रहों को लांच किया गया है?
Ans. तीन - चीन के सिचुआन प्रांत ज़िचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर हाल ही में तीन नए रिमोट सेंसिंग उपग्रहों को लांच किया गया है. उपग्रहों का उपयोग मुख्य रूप से वैज्ञानिक अनुसंधान, भूमि संसाधन आकलन, कृषि उत्पादन अनुमान और आपदा रोकथाम और न्यूनीकरण/शमन के लिए किया जाएगा.

एकीकृत ड्रोन निर्माता और भारत स्थित ड्रोन-ऐज़-ए-सर्विस गरुड़ एयरोस्पेस किस देश में अपना पहला एयरोस्पेस प्लांट स्थापित करेगा?
Ans. मलेशिया - एकीकृत ड्रोन निर्माता और भारत स्थित ड्रोन-ऐज़-ए-सर्विस गरुड़ एयरोस्पेस मलेशिया में उत्पादन सुविधा के निर्माण में 115 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. मलेशिया में लगभग 50 ड्रोन की दैनिक उत्पादन क्षमता के साथ एक ड्रोन निर्माण संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है.

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट; वैश्विक स्वर्ण पुनर्चक्रण में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
Ans. चौथे - वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट; वैश्विक स्वर्ण पुनर्चक्रण में भारत चौथे स्थान पर रहा है, भारत विश्व में चौथा सबसे बड़ा रिसाइकलर बनकर उभरा है और 2021 में देश ने 75 टन रिसाइकल किया है. इस रिपोर्ट में चीन 168 टन पीली धातु को रिसाइकिल करके वैश्विक सोने के पुनर्चक्रण चार्ट में सबसे ऊपर रहा है.

नेटवर्क इंटेलिजेंस और कनेक्टिविटी इनसाइट्स प्रदाता ऊकला के स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
Ans. 115वें स्थान - नेटवर्क इंटेलिजेंस और कनेक्टिविटी इनसाइट्स प्रदाता ऊकला के स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स में भारत ने मई 2022 के लिए औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड 14.28 एमबीपीएस दर्ज की है. भारत ने इस इंडेक्स में 115वें स्थान पर रहा है. भारत ने अप्रैल में 76 वें से मई में 75 वें स्थान पर समग्र निश्चित औसत डाउनलोड गति के लिए अपनी वैश्विक रैंकिंग में सुधार किया है.

27 June 2022 Current Affairs

किस पूर्व विदेश सचिव को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर का अध्यक्ष बनाया गया है?
Ans. श्याम सरन - पूर्व विदेश सचिव और परमाणु मामलों और जलवायु परिवर्तन के लिए प्रधान मंत्री के विशेष प्रतिनिधि रहे श्याम सरन को हाल ही में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर का अध्यक्ष बनाया गया है. वर्ष 2010 में प्रशासन छोड़ने के बाद, उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है.

किस बैंक ने छात्रों के लिए लाँच किया एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म “कैंपस पावर” लांच किया है?
Ans. आईसीआईसीआई बैंक - आईसीआईसीआई बैंक ने हाल ही में भारत और विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों की सहायता के लिए एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म "कैंपस पावर" लांच किया है. जो छात्र पारिस्थितिकी तंत्र की विविध मांगों को पूरा करता है, इसमें माता-पिता, संस्थान और स्टूडेंट शामिल हैं.

2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी किस शहर में की जाएगी?
Ans. जम्मू-कश्मीर - 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी जम्मू-कश्मीर में की जाएगी. जम्मू-कश्मीर सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में होने वाली G20 बैठकों के समग्र समन्वय के लिए पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है.

किस बैंक ने पूर्व नौकरशाह डॉ. डी जे पांडियन को भारत के गुजरात गिफ्ट सिटी में क्षेत्रीय कार्यालय का महानिदेशक नियुक्त किया हैं ?
Ans. नव विकास बैंक - ब्रिक्स देशों के शंघाई मुख्यालय वाले नव विकास बैंक ने पूर्व नौकरशाह डॉ. डी जे पांडियन को भारत के गुजरात गिफ्ट सिटी में क्षेत्रीय कार्यालय का महानिदेशक नियुक्त किया है. न्यू डेवलपमेंट बैंक मुख्यालय चीन के शंघाई में है.

हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने उधमपुर में भूकंप विज्ञान वेधशाला का उद्घाटन किया है?
Ans. डॉ जितेंद्र सिंह - केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने हाल ही में उधमपुर में भूकंप विज्ञान वेधशाला का उद्घाटन किया है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में इस तरह का तीसरा केंद्र स्थापित करने के लिए 20 लाख रुपये खर्च किए है.

किस बैंक ने हाल ही में बैंक ने खाता खोलने के लिए “वी-सीआईपी” सुविधा शुरू की है?
Ans. कर्नाटक बैंक - कर्नाटक बैंक ने हाल ही में "वीडियो-आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया (वी-सीआईपी)" माध्यम से ऑनलाइन बचत बैंक (एसबी) खाता खोलने की सुविधा शुरू की है. एंड-टू-एंड पेपरलेस डिजिटल प्रक्रिया बैंक के एपीआई का लाभ उठाती है जिसके द्वारा स्वचालित रूप से खाता खोलने का फॉर्म भरा जाता है.

हाल ही में किस बैंक ने अपने कॉर्पोरेट EXIM ग्राहकों के लिए “SIB TF ऑनलाइन” ट्रेड पोर्टल लॉन्च किया है?
Ans. साउथ इंडियन बैंक - साउथ इंडियन बैंक ने हाल ही में अपने कॉर्पोरेट EXIM ग्राहकों के लिए "SIB TF ऑनलाइन" ट्रेड पोर्टल लॉन्च किया है. यह पोर्टल दूरस्थ रूप से विदेशी संस्थाओं को व्यापार से संबंधित भुगतान के लिए एक मंच की सुविधा प्रदान करता है.

किसने हाल ही में एनएसआईसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का पद संभाला है?
Ans. पी उदयकुमार - पी उदयकुमार ने हाल ही में एनएसआईसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का पद संभाला है. उनके पास गिंडी में इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री, आईआईएम बैंगलोर से स्नातकोत्तर की डिग्री और बोर्ड में 12 साल की सेवा का अनुभव है.

28 June 2022 Current Affairs

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नशा मुक्ति का अभियान के तहत नशा मुक्त गांव को विशेष रूप से कितने रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा?
Ans. दो लाख - मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समरस पंचायतों में नशा मुक्ति का अभियान चलाया जाए। नशा मुक्त गांव को विशेष रूप से दो लाख रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

अरुणाचल प्रदेश में किस नदी पर भगवान परशुराम की 51 फुट ऊंची आदम कद प्रतिमा स्थापित की जाएगी?
Ans. कुंड लोहित - उत्तर पूर्व के राज्य अरुणाचल प्रदेश में कुंड लोहित नदी पर भगवान परशुराम की 51 फुट ऊंची आदम कद प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

मशहूर राजनीतिक पत्रकार व लेखक विजय भोंसले हाल ही में पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए किस पुरस्कार से सम्मानित किए गए?
Ans. पीके अत्रे पुरस्कार - मशहूर राजनीतिक पत्रकार व लेखक विजय भोंसले रविवार को यहां पद्मश्री गिरीश प्रभुने के हाथों पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पीके अत्रे पुरस्कार से सम्मानित किए गए।

कौन हाल ही में इंडियन स्पोर्ट्स फैन अवार्ड 2022 से सम्मानित किए गए है?
Ans. कार्तिकेय शर्मा - खेल प्रमोटर और राज्य सभा के नवनिर्वाचित सांसद हरियाणा के कार्तिकेय शर्मा को भारतीय खेलों में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए इंडियन स्पोर्ट्स फैन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।

Giving his best performance at the Kosanov Memorial 2022 Athletics Meet, which Indian top sprinter won the gold medal in the 200m sprint?
Ans. Dhanalakshmi Sekar - India's top sprinter Dhanalakshmi Sekar won the gold medal in 200m sprint at the Kosanov Memorial 2022 Athletics Meet giving her best performance.

Which day will the AJSU party celebrate on 30th June in the entire Jharkhand state?
Ans. Hool Day - AJSU Party will celebrate Hool Day across the state on 30th June. Hool Kranti Day is celebrated on 30 June. It is also called Santhal rebellion.


एक टिप्पणी भेजें

Thank you to give your precious time to read my blog.

और नया पुराने