Geographical Thought : भौगोलिक चिन्तन | Book

 Geographical Thought : भौगोलिक चिन्तन 

Bibliographic information

Evolution of Geographical Thought

ABOUT THE BOOK

प्रस्तुत पुस्तक लेखक की अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित बहुचर्चित पुस्तक Evolution of Geographical Thought (5th Ed.) का हिन्दी अनुवाद है। हिन्दी भाषी छात्रों की निरन्तर बढ़ती मांग को दृष्टिगत रखकर इस पुस्तक का पूर्णतः संशोधित एवं परिवर्धित संस्करण तैयार किया गया है।

इस पुस्तक में प्रमुख भूगोलवेत्ताओं द्वारा प्रतिपादित विचारधाराओं को सुव्यवस्थित एवं क्रमबद्ध रूप से प्रस्तुत किया गया है। यथास्थानों पर चित्रों एवं मानचित्रों द्वारा उदाहरण भी दिये गये हैं।

प्रस्तुत पुस्तक भूगोल की उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों के अतिरिक्त प्रमुख रूप से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर लिखी गई है, अतः उन चिन्तकों एवं सिद्धान्तकारों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया है जो इन परीक्षाओं की दृष्टि से विद्यार्थियों के लिये अधिक उपयोगी हैं।

आशा है, हिन्दी का यह संस्करण विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

CATEGORIES

CONTENTS

• प्रागैतिहासिक विचारों के अगुआ यूनानियों का योगदान (Greeks Contribution in Pre-Historical Ideas)

• रोमवासियों का भूगोल में योगदान (Roman’s Contribution in Geography)

• प्राचीन भारतीय और चीनी विद्वानों की भौगोलिक विचारधाराएँ (Ancient Indian and Chinese Geographical Ideas)

• अरब भौगोलिक विचार (Arab Geographical Thought)

• खोज-यात्राओं और आविष्कारों का प्रभाव (The Impact of Explorations and Discoveries)

• आधुनिक भौगोलिक विचारों के संस्थापक (Founders of Modern Geographical Thought)

• भौगोलिक विचार के सम्प्रदाय (Schools of Geographic Thought)

• नियतिवाद और सम्भववाद के मध्य द्विभागीकरण (Dichotomy between Determinism and Possibilism)

• भूगोल में द्वैतवाद और द्विभागीकरण (Dualism and Dichotomies in Geography)

• मात्रात्मक क्रांति, प्रतिमान, तंत्र-विश्लेषण और प्रादेशिक संकल्पना (Quantitative Revolution, Paradigms, System Analysis and Regional Concept)

• भूगोल में प्रतिरूप (Models in Geography)

• भौगोलिक विचारों में आधुनिक प्रसंग (Modern Themes in Geographical Thought)

ABOUT THE AUTHOR / EDITOR

माजिद हुसैन जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली में भूगोल के भूतपूर्व प्रोफेसर हैं। अध्यापन तथा अनुसंधान के प्रति उच्च कोटि की प्रतिबद्धता रखने वाले डाॅ. हुसैन न केवल भूगोल की कठिनतम अवधारणाओं की सरलतम शब्दों में व्याख्या करने की असाधारण योग्यता रखते हैं, बल्कि वृहद् तथ्यों का निश्चयात्मक ढंग से विश्लेषण करने का सामर्थ्य भी रखते हैं।

डाॅ. हुसैन की विभिन्न पुस्तकों, विशेषकर विश्व भूगोल, मानव भूगोल तथा कृषि भूगोल, की सर्वत्र सराहना हुई है तथा भारत एवं विदेशों में इन्हें मूल.पाठ (text) तथा सन्दर्भ ग्रन्थों के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।

भूगोल (भौगोलिक चिन्तन का विकास) [Geography (Evolution of Geographical Thought) Book For B.A. III Year of Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University, Siddharth University Kapilvastu & Kumaun University

POPULAR POSTS

‘पर्यावरण और विकास’ के अध्ययन में भूगोल की महत्ता इस बात से प्रमाणित है कि यही एकमात्र विषय है, जो भौतिक परिवेश और मानवीय क्रिया-कलापों का सम्यक मूल्यांकन करता है। पारिस्थितिकी और पारिस्थितिकी-तन्त्र की संकल्पनाओं को वनस्पतिशास्त्रियों ने पेड़-पौधों तक ही सीमित रखा था, लेकिन ‘मानव पारिस्थितिकी’ को इस पुस्तक में समाहित कर मानव और पर्यावरण के सम्बन्धों को उजागर किया गया है। इस पुस्तक में ‘जीवमण्डल की संकल्पना’ को स्पष्ट करते हुए जीवमण्डल व मानव की अन्योन्य क्रियाओं एवं उनके गतिक सम्बन्धों की व्याख्या की गई है। ‘पारिस्थितिक-तन्त्र की संरचना’ में जैविक एवं अजैविक तत्वों की भूमिका समझाई गई है। वर्तमान काल में पारिस्थितिकी संकट, पर्यावरण ह्रास, पर्यावरण प्रदूषण एवं वन विनाश से उत्पन्न मृदा अपरदन, मरुस्थलीकरण, ऊर्जा संकट, भूमण्डलीय तापन एवं जलवायु परिवर्तन आदि की स्पष्ट व्याख्या करते हुए पर्यावरण के सतत विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया गया है।

विश्व में विभिन्न प्राणियों, पादपों, वनस्पतियों तथा सूक्ष्म जीवों की समग्रता को ‘जैव-विविधता’ कहा जाता है। पृथ्वी पर जीवन की विविधता, मानव की भोजन एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए जनसंख्या की जैव विविधता पर निर्भरता, जैव विविधता को प्रभावित कर रही मानव की क्रियाशीलता, जातियों के विलोप की दर में वृद्धि के कारणों और जैव विविधता के संरक्षण के लिए उपायों का अध्ययन भी इस पाठ्य-पुस्तक में समाहित किया गया है।

‘पर्यावरण संरक्षण’ वर्तमान काल की महती आवश्यकता है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति विश्वव्यापी चेतना उत्पन्न हुई है। विश्व के सभी देश, विश्व के विभिन्न प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ पृथ्वी के अस्तित्व को बचाए रखने के विभिन्न उपाय कर रहे हैं। भारत भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयासरत है। इसके लिए विश्व स्तर पर पर्यावरणीय शिक्षा प्रदान करने का कार्यक्रम तैयार किया गया है। पर्यावरणीय शिक्षा में व्याख्यानों, प्रदर्शनियों, पर्यटनों, संगोष्ठियों एवं प्रशिक्षण द्वारा जनमानस की पर्यावरणजन्य चेतना को जाग्रत किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण प्रबन्धन कर सतत पर्यावरण विकास किया जा सके

LABELS

भूगोल (भौगोलिक चिन्तन का विकास) [Geography (Evolution of Geographical Thought) Syllabus

Unit I Meaning and sub division of Geography. Geography in Ancient Classical period-contribution of Indian, Greek and Roman scholars.

Unit II Geography in Middle Ages—Contribution of Arab Geographers, Renaissance period in Europe, Renowned Travellers-explorations & discoveries. Organization of Geographic knowledge and Varenius.

Unit III German and French Schools—Contributions of Kant, Humboldt, Ritter Ratzel, Richthofen, Hattner; Blache and Brunhes.

Unit IV Anglo-American Schools—Concepts and Contributions of Mackinder, Herbertson, Davis, Semple, Huntigton & Carl Sauer, Russian Contributions.

Unit V Changing definition and subject matter of Geography; Geography as a science. Emergence of dominant paradigms. Determinism, Possibilism, Neo-determinism, Areal Differentiations, Spatial Organization Ecological, Progress of Geography in India.

भूगोल (भौगोलिक चिन्तन का विकास) [Geography (Evolution of Geographical Thought) Book विषय-सूची

  1. भूगोल का अर्थ एवं उपविभाग
  2. प्राचीन चिरसम्मत काल में भूगोल
  3. यूनान में भौगोलिक चिन्तन का विकास
  4. रोम में भौगोलिक चिन्तन का विकास
  5. मध्यकाल में भूगोल: अरब भूगोलवेत्ताओं का योगदान
  6. यूरोप में भूगोल का पुनर्जागरण काल
  7. भौगोलिक ज्ञान का संगठन
  8. जर्मन विचारधारा
  9. फ्रांसीसी विचारधारा
  10. आंग्ल विचारधारा
  11. अमरीकी विचारधारा
  12. भूगोल की बदलती परिभाषा
  13. भूगोल की विषय-सामग्री में बदलाव
  14. भूगोल विज्ञान के रूप में
  15. प्रमुख पैराडाइमों का निर्गमन
  16. निश्चयवाद, सम्भववाद एवं नव-निश्चयवाद
  17. क्षेत्रीय विभिन्नताएं
  18. स्थानिक संगठन
  19. पारिस्थितिकी
  20. भारत में भूगोल की प्रगति

एक टिप्पणी भेजें

Thank you to give your precious time to read my blog.

और नया पुराने